Breaking News
12e44295 0e06 4bae ab4b b4e04105c724

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने की अधिकारियों संग बैठक कर एमसीएफ के विकास कार्यों की समीक्षा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट12e44295 0e06 4bae ab4b b4e04105c724

फरीदाबाद:बल्लभगढ़,प्रदेश के परिवहन,खनन,चुनाव एवं उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ में चल रहे विकास कार्यों को लेकर के अधिकारियों के साथ बीती शाम बल्लभगढ़ के रेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक ली।

बैठक में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मुख्यमंत्री घोषणा के तहत कार्यों के बारे में समीक्षा की गई। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को चले हुए विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के दिशा निर्देश दिए।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बैठक में अधिकारियों को बल्लभगढ़ विधानसभा बची हुई खराब गलियों को बनाने के लिए भी जल्द से जल्द स्टीमेट तैयार करने के दिशा निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम कमिश्नर जितेंद्र दहिया सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *