Breaking News
102825c8 e181 41cd 9454 71d54b2f5c76

अध्यापकों को साइबर अपराधों के बारे में किया जागरूक

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट102825c8 e181 41cd 9454 71d54b2f5c76

फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के द्वारा साइबर अपराध को लेकर लोगो को जागरुक करने के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए थाना एनआईटी प्रभारी सुनीता और उनकी टीम ने एनआईटी के गर्ल स्कूल पांच नंबर में 500 से अधिक छात्राओं और अध्यापकों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए इससे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी।

साथ ही पुलिस टीम ने बैंक में पहुंचकर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर सुरक्षा का जायजा लिया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस आमजन को लगातार साइबर अपराध तथा उससे बचने के तरीकों के बारे में जागरूक कर रही है। इसी के अंतर्गत साइबर अपराध थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता ने एनआईटी स्थित गर्ल स्कूल,एनआईटी-5 नम्बर में पहुंचकर वहां पर मौजूद शिक्षक तथा 500 से अधिक छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें इससे बचने के तरीकों के बारे में अवगत करवाया।

स्कूल प्रिंसिपल द्वारा पूरी पुलिस टीम का भव्य स्वागत किया गया और छात्रों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक करने के लिए स्टेज पर आमंत्रित किया जहां साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि जब आप सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहते हैं तो यह अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति आपके द्वारा अपलोड की गई जानकारी का गलत फायदा उठाकर अपने लालच के लिए उसका गलत उपयोग करते हैं।

आजकल फेसबुक व्हाट्सएप या अन्य बहुत सारी सोशल साइट्स पर वीडियो कॉल स्कैम चल रहा है जिसमें कोई लड़का या लड़की आपको अश्लील वीडियो कॉल करने का ऑफर देते हैं जिसके झांसे में आकर कुछ युवा उनके साथ अश्लील वीडियो कॉल पर बात कर लेते हैं। वीडियो कॉल के दौरान अपराधियों द्वारा यह कॉल रिकॉर्ड कर ली जाती है जिसमें वीडियो कॉल करने वाले का चेहरा दिखाई देता है।

इसके पश्चात अपराधियों का पीड़ित को ब्लैकमेल करने का सिलसिला शुरू होता है। अपराधी उस व्यक्ति को की वीडियो को फेसबुक या व्हाट्सएप के माध्यम से उसके दोस्तों या रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देते हैं और ब्लैकमेल करके उनसे पैसे मांगते हैं।

बदनामी के डर के कारण जब व्यक्ति एक बार इन अपराधियों को पैसे दे देता है तो वह उसे फिर से ब्लैकमेल करते हैं और बार-बार पैसे लेते हैं। इस प्रकार व्यक्ति इनके चंगुल में पूरी तरह फस जाता है और इन्हें बहुत सारे पैसे दे देता है इस प्रकार आजकल के युवा इन साइबर अपराधियों के झांसे में आ रहे हैं इसलिए सभी छात्र छात्राओं से अपील की जाती है कि वह किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ इस प्रकार की वीडियो कॉल या चैट करने से बचें तथा इस प्रकार की रिक्वेस्ट आने पर उन्हें तुरंत ब्लॉक कर दें।

यदि गलती से वह साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस जाएं तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें आपकी पूरी सहायता की जाएगी तथा साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसके उन्हें हवालात में भिजवाया जाएगा इस प्रकार छात्राओं तथा शिक्षकों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया।

छात्राओं द्वारा साइबर अपराध के बारे में उन्हें जागरूक करने के लिए इंस्पेक्टर बसंत व टीम का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।इसके बाद पुलिस टीम बैंक में पहुंची जहां पर बैंक मैनेजर से बैंक की सुरक्षा संबंध में जानकारी ली और साथ ही सीसीटीवी कैमरे चेक किए।

बैंक मैनेजर को फरीदाबाद पुलिस के द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों और संबंधित थाना के फोन नंबर की लिस्ट देखकर प्रत्येक कर्मचारी के पास लगवा ने की हिदायत दी। अगर किसी भी वारदात होने की शंका या घटित होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क कर सूचित पुलिस की सहायता ले।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *