Breaking News
f17ce4f8 0fed 4b86 84b7 6a030d229d5f

आने जाने वाली महिला व लड़कियों के साथ भद्दे कमेंट करते 6 मनचलों को किया गिरफतार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टf17ce4f8 0fed 4b86 84b7 6a030d229d5f

फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के आदेशानुसार महिला थाना सेंट्रल प्रभारी गीता की टीम ने महिला विरुद्ध अपराध के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ महिलाओं तथा छात्राओं के साथ भद्दे कमेंट करने वाले 6 मनचलों को काबू किया है।

पूछताछ करने पर पता चला कि मनचले युवक छात्र हैं जो कॉलेज में पढ़ाई करते हैं तथा आने जाने वाली छात्राओं तथा महिलाओं पर भद्दे कमेंट पास करते हैं। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि काबू किए गए मनचलों में आकाश,कुंदन,राहुल, विवेक,कपिल और पवन का नाम शामिल है। सभी आरोपी फरीदाबाद के आसपास के रहने वाले हैं।

आरोपियों को काबू करने के लिए महिला पुलिसकर्मी सादी वर्दी में मौजूद थी। युवकों ने जब सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ छेड़छाड़ व भद्दे कमेंट करने वाले आरोपी को महिला पुलिस ने उन्हें मौके से काबू कर लिया। भद्दे कमेंट करने वाले युवकों के परिजनो को थाने बुलाया गया तथा उन्हें सख्त हिदायत देते हुए चेतावनी दी गई कि यदि अगली बार वह ऐसी हरकत करते पाए गए तो उन उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी जिसमें उन्हें जेल तक जाना पड़ सकता है।

उसके पश्चात महिला थाना प्रभारी गीता ने पार्क में महिलाओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त आदेशानुसार महिला पुलिस सादी वर्दी में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के बीच मौजूद रहती है।

हमारा उद्देश्य यही है कि महिलाएं सुरक्षित रहें निडर रहें स्वस्थ रहें। महिला पुलिस की टीम ने महिलाओं और युवतियों को अपराधों के प्रति सतर्क रहने और महिला हिंसा के प्रति आवाज उठाने के लिए जागरूक किया और महिला थाना प्रभारी ने महिलाओं व युवतियों को दुर्गा शक्ति कार्यक्रम के तहत कानूनी जानकारी दी और कहा कि महिलाओं को अपराधों और महिला हिंसा जैसी घटनाओं के खिलाफ अपनी आवाज उठानी होगी।

किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना 112 पर दे सकते हैं। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 1091 और बच्चों से संबंधित किसी भी अपराध के लिए वह 1098 पर संपर्क कर सकते हैं और महिला हिंसा होने पर महिलाओं को थाने में महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराने की अपील तथा जानकारी दी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *