Breaking News

ऑल इंडिया गार्ड्स कौंसिल के जोनल महामंत्री के प्रयास से गार्डों के विश्राम हेतु बेड लगाने का मांग हुआ पूरा।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

गोरखपुर, 19 मई। ऑल इंडिया गार्ड्स कौंसिल के जोनल महामंत्री शीतल प्रसाद ने आज गोरखपुर के गार्ड लॉबी वाराणसी मंडल के कक्ष में देर रात आने व जाने वाले गार्डों के विश्राम हेतु पूर्ववर्ती मा० चेयरमैन रेलवे बोर्ड द्वारा चार बेड लगाए जाने का जो मौखिक आदेश दिया था, का हवाला देते हुए गोरखपुर में कोरोना को लेकर लॉक डाउन (कर्फ्यू) में गार्डों को हो रही पुलिस अवरोध का सामना करना पड़ता था, जोनल महामंत्री ने इन सारे तथ्यों का उल्लेख करते हुए लखनऊ मंडल के माननीय डी०आर०एम० महोदया को अवगत कराया, और उक्त बेड लगाने का दूरभाष पर निवेदन किया था। माननीय डी०आर०एम० महोदया ने इस समस्या की गंभीरता पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए जिस तरह सूचित एवम निवेदित किये जाने के दूसरे ही दिन वर्षों पुरानी लम्बित मांग को पूरा कर दिया, इसके कारण आल इण्डिया गार्ड्स कॉउन्सिल के तमाम पदाधिकारी एवं गोरखपुर पूर्व के गार्डों में हर्ष का माहौल है और उन्होंने आज माननीय डी०आर०एम० महोदया लखनऊ को एक धन्यवाद ज्ञापन पत्र प्रेषित किया है। इस निर्णय से गार्ड लॉबी में उपस्थित गार्डों को सूचना देते हुए शीतल प्रसाद ने बताया कि इस अति महत्वपूर्ण कार्य में डी०आर०एम० महोदया लखनऊ के साथ ही साथ वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (O&F) लखनऊ मंडल व सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता डीजल लॉबी गोरखपुर का भरपूर सहयोग देने के लिए उन्हें भी धन्यवाद ज्ञापित किया है
शीतल प्रसाद ने इस मांग के पूरा होने की पूरी प्रक्रिया में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक वाराणसी के सक्रिय सहयोग की चर्चा करते हुए उन्हें भी धन्यवाद ज्ञापित किया है। अंत में इस अति महत्वपूर्ण लंबित मांग के पूरे किए जाने के लंबे प्रयास में ऑल इण्डिया गार्ड्स कौंसिल के जोनल संरक्षक एस०सी० त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उनसे हमेशा सहयोग व आशीर्वाद मिलते रहने की आशा की।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *