Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 09 at 5.35.13 PM

देश से काले अंग्रेजी शासन को भगाने के लिए फिर से राजा नाहर सिंह जैसे योद्धाओं की जरूरत:अभय चौटाला

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:ऐलनाबाद से इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने बल्लभगढ़ स्थित दशहरा मैदान में आयोजित अमर शहीद राजा नाहर सिंह के 166वें बलिदान दिवस पर आयोजित समारोह में जहां युवाओं से देशभक्ति का जज्बा पैदा करने की अपील की वहीं भाजपा सरकार पर करारी चोट करते हुए खुले मंच से आह्वान किया कि जिस तरह से राजा नाहर सिंह ने 1857 के स्वाधीनता आंदोलन में अंग्रेजों के दांत खट्टे किए थे,ठीक उसी प्रकार अब देश-प्रदेश में अंग्रे्रज रूपी भाजपा सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए तैयार हो जाएं।

क्योंकि आज देश तो आजाद है लेकिन अभी भी देश में अघोषित एमरजेंसी जैसे हालात हैं। देश में ऐसे काले कानून बना दिए गए हैं जिससे कि कोई मोदी सरकार के खिलाफ बोलता है तो उसे सत्ता की ताकत से दबाने का कार्य हो रहा है। इसलिए फिर से राजा नाहर सिंह जैसे योद्धाओं की जरूरत है जिससे कि इन काले अंग्रेजों से भी छुटकारा मिल सके। उन्होंने प्रदेश में ताऊ देवीलाल के सपनों की इनैलो सरकार बनाने का भी आह्वान किया। चौटाला मंगलवार को शहीद राजा नाहर सिंह के बलिदान दिवस पर बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम के आयोजक राजा नाहर सिंह के प्रपौत्र सुनील तेवतिया के संयोजन में इंडियन नेशनल लोकदल व राजा नाहर सिंह सोसायटी की तरफ से मुख्य अतिथि अभय सिंह चौटाला का बल्लभगढ़ की पावन धरा पर पहुंचने पर जहां पगड़ी बांधकर स्वागत किया वहीं उन्हें एक बड़ी फूलों की माला पहनाकर एकता व भाईचारे का संदेश दिया। वहीं 52 पालों के अध्यक्ष अरूण जेलदार,तेवतिया पाल के अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह व डागर पाल के अध्यक्ष चौधरी धर्मबीर सिंह डागर को भी समारोह में पगडी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।

कडाके की ठंड के बाबजूद समारोह में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। इससे पूर्व राजा राहर सिंह के वंशज राजा राजकुमार तेवतिया,प्रपौत्र अनिल तेवतिया,प्रदीप जेलदार,दिगविजय तेवतिया के संयोजन में सेक्टर-3 स्थित राजा नाहर सिंह महल में हवन-यज्ञ कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अभय चौटाला ने कहा कि देश में राजा तो बहुत रियायसतों के हुए है,लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्यों को ही इतिहास बनता है। शहीद राजा नाहर सिंह भी सही मायनों में ऐसे देशभक्त युवा राजा थे,जिनके तन,मन में देशभक्ति का जुनूनू बसता था और उन्होंने गोरे अंग्रेजों से भारत देश को आजाद कराने के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमना पसंद किया।

ताकि आने वाली पीढ़ी के भी रग-रग में देशभक्ति की भावना जागृत रह सकें। उनका जीवन बचपन से लेकर बलिदान दिवस तक प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने बल्लभगढ़ रियासत के राजा रहते हुए इस रियासत में पडने वाले 210 गांवों के लोगों को अंग्रेजी जुल्मों से बचाने के लिए कई बार अंग्रेजी सेना को नाकों चने चबाने का काम किया। यहां तक कि अंग्रेजों को दिल्ली पर कब्जा करने से भी कई बार रोका। आज हम युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है क्योंकि आज भाजपा का शासन भी अंग्रेजी शासन की याद दिला रहा है।

उन्होंने कहा कि असली विजय तब मिलेगी जब देश-प्रदेश से इस भाजपा के शासन को चलता किया जाएगा और प्रदेश में इनैलो की सरकार बने। उन्होंने कहा कि इनैलो ही सही मायनों में ताऊ देवीलाल के सपनों की पार्टी है। अगर प्रदेश में इनैलो की सरकार बनी तो लोग फिर से स्व. देवीलाल की योजनाओं का लाभ लेंगे। बुजुर्ग पैंशन जहां 7500 रूपये होगी वहीं हर घर में एक सिलेंडर फ्री दिया जाएगा। वहीं हर घर को एक नौकरी व बेरोजगारी भत्ता 21 हजार रूपये होगा वहीं गहणी को 1100 रूपये महिना रसोई खर्चा भी प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक राजा नाहर सिंह प्रपौत्र सुनील तेवतिया ने अपने संबोधन में इनेलो की सरकार बनने पर राजा नाहर सिंह की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की भी मांग रखी। जिससे कि आने वाली पीढ़ी को राजा नाहर सिंह के बलिदान का इतिहास का पता लग सके।

इसीलिए हम हर वर्ष यह आयोजन करते हैं ताकि युवाओं को प्रेरणा मिल सके और उन्हें ज्ञान हो कि हमारे पूर्वजों ने कैसे अपने प्राणों की आहुति देकर आजादी दिलाई थी।
समारोह में इनैलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी,जिला प्रभारी राज सिंह मोर,इनेलो के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र चौहान, कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तेवतिया,महिला जिलाध्यक्ष जगतीत कौर पन्नू,पलवल जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बॉबी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतपाल देशवाल,प्रदेश सचिव महेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव बच्चू सिंह तेवतिया,सदस्य कार्यकारिणी उदय सिंह सहरावत,तैयब हुसैन,बलदेव देशवाल,सुरेश मोर,सुरेश वर्मा,घीसाराम,ओमदत्त नागर,चन्दन सिंह,बोधराज,जितेन्द्र नरवत,जवाहर डागर,सुनील मंडौत,सत्ते पहलवान,राजबाला आदि मुख्यरूप से मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन इनैलो के कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तेवतिया द्वारा किया गया।
समारोह में राजू एंड पार्टी के लोक कलाकरों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत अपनी गायन कला से माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। कलाकरों ने शहीद राजा नाहर सिंह के जीवन चरित्र को अपनी गायन कला से सबके समक्ष प्रस्तुत किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *