Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 09 at 2.02.09 PM

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा को बधाई देने पहुंचे सतिंदर दुग्गल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 01 09 at 2.02.09 PM

फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ फरीदाबाद के जिला संयोजक पूर्व सैनिक विंग कमांडर सतिंदर दुग्गल ने भाजपा फरीदाबाद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा को उनके निवास पर जाकर बधाई दी। सतिंदर दुग्गल ने राजकुमार वोहरा को शॉल ओढ़ाकर व पटका पहनाकर शुभकानाएं दी।

इस अवसर पर सतिंदर दुग्गल ने कहा कि राजकुमार वोहरा सभी को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति है और इन्हें बहुत लंबा अनुभव है। उन्होनें कहा कि राजकुमार वोहरा पूर्व सैनिकों के भले के लिए काम करेगें और उनसे जुड़ी समस्याओं का अंत करने में हमारा साथ देगें।

इस मौके पर राजकुमार वोहरा ने कार्यकताओं से आह्रवान किया कि 22 तारीख को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन हमें पूरे फरीदाबाद में रंग बिरंगी रोशनी करनी है और लोगों के बीच जाकर घरों में दिए राम ज्योति जलाने के लिए प्रेरित करना है,समय आ गया है प्रभु राम जी का।

राजकुमार वोहरा प्रधान नहीं है सेवक है आप सभी प्रधान हो। आप सभी अपने आप को प्रधान समझकर गली मौहल्ले में निकलेगें और भाजपा की नीति सबका साथ सबका विकास को पहुंचाएगें तो दुनिया की कोई भी ताकत भाजपा के कमल निशान और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ना तो केन्द्र से और प्रदेश से मनोहर लाल को हटा सकती है।b

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *