Breaking News

हिंसक जानवर ने तीन बकरियों को बनाया निवाला, मचा हड़कंप

 

अमानीगंज कुमारगंज वन रेंज अंतर्गत खंडासा थाना क्षेत्र के पूरे सूबेदार मजरे चिरौली मे शुक्रवार की रात किसी हिंसक जानवर द्वारा तीन बकरियों को निवाला बनाए जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लोगों ने इसकी जानकारी वन रेंज के अधिकारियों को दी जिसके बाद वन विभाग हिंसक जानवर की छानबीन में जुट गया है।


ग्राम प्रधान बनवारी लाल ने बताया कि पूरे सूबेदार निवासी सिराज की तीन बकरियों को हिंसक जानवर ने शुक्रवार की रात निवाला बनाया है जिसके बाद पूरे गांव में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने रात के अंधेरे मे हिंसक जानवर का एक वीडियो एवं पद चिन्ह के फोटो बनाकर वन विभाग को सौंपा है। जिसके आधार पर वन विभाग की टीम जांच कर रही है।

वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि पद चिन्ह और वीडियो के अनुसार हिंसक जानवर प्रथम दृष्टया लोमड़ी प्रतीत हो रही है। वन दरोगा अतुल कुमार के साथ गठित एक टीम रात में गश्त करेगी।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

विद्यालय में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले छात्र छात्राओ को किया गया सम्मानित

  मीरजापुर। जय हिन्द विद्या मंदिर इंटर कालेज अहरौरा सर्वाधिक अंक हासिल कर जनपद स्थान …