फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) नहर पार ग्रेटर फरीदाबाद की सब डिवीजन खेड़ी कलां में बिजली कर्मचारियों की धरातलीय समस्याओं को जानने और उनके निपटान के लिए हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल एसडीओ सुनील चावला से मिला।
इस मौके पर खेड़ी कलां दफ्तर के बिजली कर्मचारियों ने हाल ही में आयोजित एचएसईबी वर्कर यूनियन के त्रिवार्षिक चुनाव में फरीदाबाद सर्कल से नवनिर्वाचित सर्कल सचिव विनोद शर्मा और पूर्व सर्कल सचिव संत राम लांबा का जोरदार स्वागत किया। कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका अभिनंदन करते हुए सम्मान समारोह आयोजित किया।
कर्मचारियों को मिलेगी समस्याओं से निजात
सर्कल सचिव विनोद शर्मा ने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख समस्या टी एंड पी (टूल्स एंड प्लांट्स) की कमी है। इसे उच्च अधिकारियों से बातचीत कर जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों के मान-सम्मान और हितों की रक्षा सर्वोपरि रहेगी।
बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे मौजूद
इस अवसर पर सब यूनिट खेड़ी कलां के प्रधान परवीन नागर, सचिव पंकज खलेरी, यूनिट ग्रेटर फरीदाबाद के प्रधान सुनील चौहान, सचिव रविदत्त शर्मा सहित विभिन्न दफ्तरों से बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लेखराज चौधरी ने किया।
कर्मचारियों ने आशा व्यक्त की कि नए नेतृत्व में उनकी समस्याओं का समाधान होगा और यूनियन पहले से अधिक मजबूत बनेगी।