Breaking News

विन्ध्याचल , मीरजापुर: पण्डा समाज व परिषद पार्षदों के शपथ समारोह सम्पन्न

पण्डा समाज व परिषद पार्षदों के शपथ समारोह सम्पन्न 
माँ विन्ध्यवासिनी मन्दिर पर व्यवस्थापिका समिति के रूप में कार्य करने वाली द्वय संस्थाओं के नvव निर्वाचित पदधिकारियों व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बड़े अच्छे ढंग से माँ विंध्यवासिनी प्रांगण से सम्पन्न हुआ । अपराह्न 12 बजे यह कार्यक्रम नगर विधायक रत्नाकर मिश्र , नगर मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव , अतिरिक्त उपजिलाधिकारी रामजीत मौर्य , निवर्तमान अध्यक्ष पण्डा समाज राजन पाठक के अलावा विन्ध्याचल के प्रबुद्ध जनों सहित सैकड़ों की संख्या में तीर्थपुरोहित समाज के लोगों के मौजूदगी में करतल ध्वनि के बीच अध्यक्ष के रूप में पंकज द्विवेदी , उपाध्यक्ष प्रहलाद मिश्र , मंत्री भानु पाठक ,सह मंत्री प्रशांत द्विवेदी , कोषाध्यक्ष तेजन गिरी , निरीक्षक रतनमोहन मिश्र सहित पण्डा समाज व विंध्यविकास परिषद के अन्य सदस्यों ने बारी बारी से मन्दिर व दर्शनार्थियों के हित के माँ विन्ध्यवासिनी को साक्षी माना । नगर विधायक ने कहा कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ माँ विन्ध्यवासिनी मन्दिर व विंध्य क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर हैं ।
उनके प्रतिनिधि के रूप मे मेरी जिम्मेदारी बनती है कि शासन , प्रशासन से दर्शनार्थियों व स्थानीयों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा सकूँ नवरात्र के दौरान पण्डा समाज के लोगों से अनुरोध करूँगा की वे मन्दिर प्रांगण में ड्यूटी के रूप में समय दें । नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि माँ विन्ध्यवासिनी सहित तीनों प्रमुख मंदिरों कालीखोह व अष्टभुजा में दूर दराज से आये श्रद्धालुओं को बगैर किसी परेशानी के सुगमता पूर्वक दर्शन पूजन की व्यवस्था बनाने का प्रयास करूँगा । मन्दिर व्यवस्था के लिए पण्डा समाज के साथ मिलकर कार्य करूँगा जिससे किसी प्रकार का बैचारिक मतभेद न उतपन्न होने पाए । अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने कहा कि पण्डा , दर्शनार्थियों के साथ दर्शन के लिए आने वाले विशिष्ठओं का भी सम्मान किया जाएगा ।
मंत्री भानु पाठक ने कहा कि मन्दिर व समाज हित मे शत प्रतिशत समर्पित रहूँगा । राजन पाठक ने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में निःस्वार्थभाव से सेवा किया इस दौरान अगर मुझसे कोई भी त्रुटि हुई हो तो उसके लिए आप सभी से क्षमा प्रार्थना करता हूँ ।

रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ibn24x7news मिर्जापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *