Breaking News
IMG 20220612 113825

डीजल से भरे टैंकर के पलटने से ग्रामीणों में तेल लूटने की मची होड़

Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग चौबीस पर स्थित जोगियाबारी में आज सुबह एक नेपाली नंबर की डीजल भरी टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी जिसमें ड्राइवर और खलासी घायल हो गये।

टैंकर पलटने के बाद टैंकर की टंकी फट जाने से डीजल बाहर निकलने लगा जिसके बाद मौके का फायदा उठाकर ग्रामीण डीजल भरने में लग गये। लोग गैलन,डब्बा व बर्तन जो भी मिल रहा था सब ले आकर टैंकर से डीजल भरने में लग गये। जब इसकी सूचना कोल्हुई पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर लोगों को भगाया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया । पुलिस ने क्रेन के माध्यम से पलटे हुए टैंकर को सही कराया । स्थानीय नागरिको ने बताया कि नेपाली नंबर की टैंकर देवरिया से डीजल लेकर नेपाल के बुटवल शहर को जा रही थी कि तभी तेज आंधी के कारण टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में की। इस बाबत थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि अनियंत्रित होकर एक टैंकर पलट गई थी और सूचना पर पहुची पुलिस ने टैंकर और डीजल को सुरक्षित बचा लिया। ड्राइवर और खलासी घायल थे जिसे नजदीकी अस्पताल में इलाज करवाया गया।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *