Breaking News
WhatsApp Image 2022 09 17 at 7.07.29 PM

घटिया सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीण, किया चक्का जाम

52 करोड़ से बन रही है एमडीआर रोड

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :- एमडीआर रोड संघर्ष समिति द्वारा शनिवार को भीनमाल से मीठी बेरी रोड के कार्य को रुकवाया गया, कार्य को गुणवत्तापूर्ण नहीं करने को लेकर समिति के लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों द्वारा रास्ता रोक कर चक्का जाम किया गया। मौके पर पीडब्ल्यूडी अधिकारी, तहसीलदार रामसिंह राव, थाना अधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत व ठेकेदार मौके पर पहुँच कर लोगों के रूबरू बातचीत कर पूर्व में दिये गये ज्ञापन की सभी मांगों पर चर्चा, रोड का कार्य निंबावास तक किया जाएगा।

उसके आगे का काम बंद रहेगा तथा भागल भीम तक रोड को नियमा के अनुसार काम करने की सहमति बनी, पुरानी रोड को तोड़कर, एक लेवल में लेकर, विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा हुई। प्रशासन की सहमति पर एक समिति बनाई गई। यह समिति समय-समय पर रोड की गुणवत्ता की देखरेख करेगी। अगर गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया तो, क्षेत्र के सभी ग्रामीणों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा

। इस अवसर पर एडवोकेट श्रवण ढाका, भूपेंद्रसिंह दुदिया, टीकमसिंह राणावत निंबावास, विरमाराम जाट, मानाराम पालड़िया, बाबुलाल खिलेरी, ओमप्रकाश तेतरवाल, दिनेश पुरोहित,सुषासचद्र डारा,डुगराराम मेघवाल, गजेन्द्रसिह हरियाली, पन्नाराम भागलभीम, श्रवण पुरोहित, रामकिशन सारण,कानाराम देवासी, गोपी किशन जोगाऊ,धोलाराम गोदारा, चन्द्रसिंह पुनासा, जगदीश सारण,खिवराज माजु,वसनाराम प्रजापत सहित कई लोग मौजूद रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *