Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 26 at 7.52.11 PM

विकास पुरुष मनोज सिन्हा की खास संगीता को देना पडा योगी को आशिर्वाद खुशी की लहर

 

राकेश पाण्डेय

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार हो गया। उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्रिपरिषद का विस्तार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजभवन के गांधी सभागार में हुआ।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में सात नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में जितिन प्रसाद को शपथ दिलाई।

जितिन प्रसाद (ब्राह्मण) को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं, राज्यमंत्री के रूप में छत्रपाल गंगवार (कुर्मी), पलटूराम (जाटव), पूर्व सांसद व जम्मू के एल जी विकास पुरुष मनोज सिन्हा की खास गाजीपुर सदर की विधायक संगीता बलवंत बिंद संजीव कुमार गोंड (अनुसूचित जनजाति), दिनेश खटीक (सोनकर), धर्मवीर प्रजापति (प्रजापति समाज), छत्रपाल सिंह गंगवार (कुर्मी) को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

उत्तर प्रदेश में लम्बे समय से चल रही योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा पर आज विराम लग गया। जून तथा जुलाई में चर्चा ने जोर पकड़ा तो अगस्त के अंतिम हफ्ते में तो मंत्रियो के नाम के साथ ही शपथ लेने की तारीख भी तय होने लगी थी। मंत्रिमंडल विस्तार में एक ब्राह्मण जितिन प्रसाद के अलावा छह अन्य विधायकों को शपथ दिलाई गई है। इन छह में से एससी-ओबीसी जाति वर्ग से आते हैं।

ज्ञात हो कि मनोज सिन्हा की पैरवी पर चुनाव जीतकर विधायक बनी संगीता सुनीता व स्व कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय को 4 साल कुछ खास करने का मौका सरकार ने नही दिया. अब चुनाव करीब आने से विंन्द निषाद व अन्य वोटरो की बहुलता को साधने की गरज से मनोज सिन्हा की करीबी तीन देवियों मे संगीता को मंत्री बनाना पडा. विरोधी तो इतना तक दुष्प्रचार कर रहे थे कि संगीता को आगामी चुनाव मे टिकट ही नही मिलेगा खैर संगीता के सामने अपने आप को जनता व सरकार दोनो से तालमेल बनाने के साथ अपनी काबलियत साबित करने का समय आ गया है.

संगीता के शपथ के जनपद के विंन्द व केवट समाज ही नही सर्व समाज देर ही सही लिये गये इस फैसले का जोरदार स्वागत जरूर कर रहा है.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *