Breaking News
74c11ff8 c033 41b4 bb77 42fc580100ee

मंच से वसुंधरा ने पूछा- है कोई जिसे बेरोजगारी भत्ता मिला: भीनमाल में कहा- 5 साल में महज 20 हजार नौकरी दीं

पूर्व सीएम ने पूराराम चौधरी को माला पहनाकर कहा- ये विजय की माला है जो लोगों के कहने पर पहनाई जा रही…

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :–

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के दौरे जारी है। इस दौरान नेता लगातार जनसभा कर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार दोपहर 12:15 बजे भीनमाल पहुंची। इस दौरान उन्होने बीजेपी प्रत्याशी पूराराम चौधरी के समर्थन में सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि आजकल कांग्रेस में गारंटियों का दौर चल रहा है। 2018 में किए वादे पूरे नहीं हुए तो जनता को मूर्ख बनाने के लिए गहलोत अब गारंटी लेकर आयें हैं।लेकिन जनता जान गई है कि 10 दिन में किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ़ करने का वादा पूरा नहीं किया।बेरोज़गारों को नौकरी नहीं दी।

इस सरकार के समय 1 लाख 37 हज़ार सरकारी भर्तिया हुई। जिसमें से 1 लाख 20 हज़ार भर्तिया हमारी सरकार के समय की निकली हुई थी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि कहा फ़्यूल सरचार्ज के नाम पर साढ़े 56 करोड़ की वसूली की और बाद में 100 यूनिट बिजली फ्री की।

एक जैब से पैसा निकाला और दूसरी में डाल दिया। इस सरकार में 19 बार पेपर लीक हुए है। भाषण के बाद लोग जिले पर बोलने की मांग करने लगे लेकिन सीएम ने इस बारे में कोई जिक्र नहीं किया।

भाजपा प्रत्याशी को पहनाई माला :—-

मंच पर भाषण खत्म होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशी पूराराम चौधरी को फूलों की माला पहनाई और कहा यह विजय की माला है और जनता के कहने पर इन्हें पहनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भीनमाल के लोग तो संपन्न है लेकिन हमारा प्रत्याशी सादे रूप में रहता है। पूर्व सीएम ने मंच पर भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया।

भाजपा प्रत्याशी ने कहा यह अंतिम चुनाव :—-

मंच पर भाषण के दौरान पूर्व सीएम ने भाजपा प्रत्याशी पूराराम चौधरी के साथ विधानसभा में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी पूराराम चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनका अंतिम चुनाव है इसके बाद विधानसभा के लिए कभी टिकट की मांग नहीं करेंगे। मंच पर भाषण के बाद 15 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कच्ची बस्ती को पट्टे देने का वादा किया :–

मंच पर भाषण के दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने भले ही पट्टे देने का अभियान चलाया हो, लेकिन कई लोग पट्टे से वंचित रहे हैं इसके लिए हमारी सरकार आने के बाद कच्ची बस्ती, गैर मुमकिन आबादी में बसे लोगों को पट्टे देने के लिए कार्य करेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *