Breaking News

ब्रेकिंग: अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

 

बीकापुर- कोतवाली पुलिस द्वारा वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करके अवैध देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक भानु प्रताप शाही द्वारा पुलिस टीम के साथ आरोपी संतोष यादव पुत्र भागीरथी यादव निवासी मजरुद्दीनपुर बीकापुर को शनिवार सुबह करीब 11 बजे कोतवाली क्षेत्र के गोला बजार रेलवे क्रासिंग से आगे 100 मीटर मजरूद्दीनपुर गाँव मोड के पास से गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Image 2023 11 19 at 7.42.43 AM

जामा तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर चालान करके न्यायालय भेजा गया है। बताया कि अब आरोपी काफी शातिर है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस, चोरी सहित विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन अभियोग कोतवाली में पंजीकृत हुए हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *