Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 16 at 6.43.08 PM

विश्व कौशल दिवस के उपलक्ष्य में रूडसेट संस्थान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

 

(प्रमोद कुमार गर्ग)

भीलवाड़ा, 16 जुलाई। विश्व कौशल दिवस के उपलक्ष्य में रूडसेट संस्थान, सुवाणा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक रवि टेलर ने बताया की 15 जुलाई को यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली ने विश्व कौशल दिवस को मनाने की घोषणा की। जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में कौशल के प्रति अधिक जागरूक करना है, जिससे युवा अधिक से अधिक सफल उद्यमी बन कर देश की अर्थव्यवस्था को अधिक ऊंचाइयों पर ले जा सके एवं देश के विकास में अपना अहम योगदान दे सकें।WhatsApp Image 2024 07 16 at 6.43.08 PM 1

इस अवसर पर संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करके अपना रोजगार कर रहे धर्मेन्द्र शाहू, रोहित जाट, लाडू सिंह, सोनिया पारीक, माया वैष्णव, रेखा भाम्बी, नारायण सुथार को संस्थान की तरफ से स्मृती चिह देकर सम्मानित किया। इन सभी सफल उद्यमियों ने अपनी सफलता की कहानी सभी को बताई जिससे सभी छात्र, छात्राओं को एक सफल उद्यमी कैसे बने तथा व्यवसाय में सफलता कैसे प्राप्त करे सबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। संस्थान के दिनेश तोमर ने कार्यक्रम का संचालन किया।

संस्थान के निदेशक ने आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारें में बताया कि जुलाई माह में मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्थान में शुरू हो रहा है। जिसमे जिले के ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक, युवती जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच है प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। जिसके लिए आवेदन संस्थान में आकर या संस्थान की वेबसाईट ूूण्तनकेमजपजतंपदपदहण्वतहध्ूमइध्इीपसूंतं पर कर सकते है।WhatsApp Image 2024 07 16 at 6.43.08 PM

इस दौरान राजेन्द्र भारद्वाज, श्रीमती गायत्री नामा, प्रवीन कुमार, हेमंत कुमार, कुलदीप मीणा, देवराज माली आदि उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *