Ibn24x7news राजेश कुमार यादव
वाराणसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी भेलूपुर, वाराणसी के कुशल नेतृत्व में वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक लंका संजीव कुमार मिश्र मय हमराह पुलिस टीम के साथ अभियुक्त तिरथ उर्फ तिलक जो मु0अ0सं0 436/18 धारा 3(1) यू.पी.गैंगेस्टर एक्ट थाना लंका, एवं अभियुक्त रेवई बिन्द उर्फ चन्द्रबली निवासी शिवदास पुर थाना मण्डुआडीह मु0अ0सं0 188/18 धारा 3 (1) यू.पी.गैंगेस्टर एक्ट में विगत लगभग 6 माह से वांछित व फरार चल रहे थे, को लंका पुलिस द्वारा क्रमशः बीएचयू मालवीय गेट के पास से तीरथ उर्फ़ तिलक को व शिवदास पुर से रेवई बिन्द को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। जो पूर्व में भी कई मामलों में अलग–अलग थानों से जेल जा चुकें हैं ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार मिश्र, का0 विनय कुमार यादव, का0 मनीष कुमार व का0 अनिल यादव थाना शामिल रहे।
Tags वाराणसी
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …