Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 18 at 5.36.03 PM

वाराणसी : प्रेमचंद नगर कालोनी में चली गोली, व्यक्ति गंभीर

वाराणसी। होली की मस्ती में डूबे शहर के पांडेयपुर इलाके में गोली चलने से हड़कम्प मच गया। लालपुर-पांडेयपुर थानाक्षेत्र के प्रेमचंद नगर कालोनी में रहने वाले बृजेश सिंह को तीन गोली लगी है।

घायल को परिजन और क्षेत्रीय लोगों ने सिंह मेडिकल हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। मौके पर आला अधिकारी मौजूद हैं।इस सम्बन्ध में घायल बृजेश कुमार सिंह पुत्र जगजीत नारायण सिंह ने बताया कि जितेंद्र सिंह और मुन्ना सिंह अचानक से शराब के नशे में पहुंचे और जितेंद्र सिंह ने उनके ऊपर पिस्टल से 5 गोली चलाई जिसमे से तीन उन्हें लगी है। घायल के अनुसार जितेंद्र सिंह के पास पिस्टल है। बृजेश ने बताया कि उनकी कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं है।

अजय कुमार उपाध्याय IBN NEWS वाराणसी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *