Breaking News

अट्ठारह साल प्लस वालो का शुरू हुआ टीकाकरण,नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने गुरुसंडी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँच कर टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल सोमवार की सुबह गुरुसंडी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचे।बता दे केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 18 प्लस वालो के लिये भी बड़े पैमाने पर टीकाकरण करवाया जा रहा है।जिसके के लिये युवाओं को कोविन के दिये गए साइट पर रेजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। देश के करोड़ों लोगों ने टिके के लिये रेजिस्ट्रेशन कराया है।सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारीयो को निर्देशित किया है कि प्राथमिक केंद्रों पर कोविड गाइड लाइन का पालन करवाते हुये बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जाये।

सोमवार को मिर्ज़ापुर जिले के समस्त प्राथमिक केंद्रों पर 18 साल से ऊपर वालो का टीकाकरण किया जा रहा है।इसी क्रम में पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल गुरुसंडी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद पहुँच कर फीता काट कर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।टीकाकरण के पहले दिन 250 रजिस्ट्रेशन किये युवाओ को कोविशील्ड टीका लगाया जायेगा।नपाध्यक्ष ने टीकाकरण करवा चुके युवक-युवतियों से उनका हाल-चाल पूछा और कहा टीका लगवाने के बाद यदि हल्का भुखार आता है तो घबराने की जरूरत नही है।टीका एकदम सुरक्षित है।

पालिकाध्यक्ष ने घूमकर स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया।इस दौरान 45 साल के ऊपर लग रहे टीके के टीकाकरण कक्ष में भी पहुँचे। मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि टीकाकरण करवाने आने वाले नौजवानों को धूप में ना खड़ा होना पड़े सभी को प्रतिक्षालय में बैठाया जाये।इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी पी डी गुप्ता,डॉ• प्रदीप कुमार(moic),जिलेदार बिन्द (स्वास्थ शिक्षा अधिकारी),विजय लाल दुबे(फार्मासिस्ट),इंद्रजीत शुक्ला,जे•पी• दुबे(स्वास्थ्य पर्यवेक्षक),दिनेश गुप्ता,मनीष बिन्द,संतोष केशरवानी एवं अन्य मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *