Breaking News

वीडियो कान्फ्रंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️संगठन ने कि परिवार वालों को ५०/५० लाख रुपए देने की मांग

✍️ ड्यूटी के दौरान कारोना काल में जिन शिक्षकों का आकस्मिक निधन हुआ, उनके प्रति संगठन ने शोक संवेदना प्रकट कर श्रध्दाजंलि दी

09/05/2021 अयोध्या – उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ अयोध्या की जिला इकाई की बैठक रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला अध्यक्ष राकेश पांडे की अध्यक्षता में हुई । जिसमें पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोरोना से संक्रमित राजकरण इंटर कॉलेज के राजेंद्र मिश्रा, आदर्श इंटर कॉलेज के प्रवक्ता पूर्णमासी, खपराडीह इंटर कॉलेज के राजेश सिंह ,फोर्ब्स इंटर कॉलेज के एस एच मलिक ,पोसरा इंटर कॉलेज के राम प्रसाद वर्मा ,तथा महाराजा इंटर कॉलेज के आनंद पांडे तथा मनोहर लाल इंटर कॉलेज के लिपिक सुमन कुमार के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी गई ।

 

जिसके बाद बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राकेश पांडे ने कहा कि पंचायत चुनाव एवं मतगणना में ड्यूटी करने वाले अनेक शिक्षक करो ना बीमारी से पीड़ित हैं उनका प्राथमिकता के आधार पर इलाज की व्यवस्था शासन प्रशासन को करनी चाहिए तथा करो ना से संक्रमित होकर अपनी जान गवाने वाले सभी शिक्षकों तथा कर्मचारियों को सरकार द्वारा 50 -50 लाख दिया जाए जिससे उनके परिवारों को कुछ राहत मिल सके। जिला अध्यक्ष श्री पांडे ने कहा की संगठन द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक की नियुक्ति की मांग जिला प्रशासन तथा शासन से की गई थी। जिस पर शासन द्वारा जीआईसी के प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह जी को कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है ।

 

संगठन मांग करता है कि वह शीघ्र से शीघ्र जिले के सभी माध्यमिक व संस्कृत शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन निर्गत कराएं । जिससे शिक्षक करो ना संक्रमण काल में अपना और अपने परिवार का निर्वाहन ठीक ढंग से कर सकें। बैठक को मंडलीय अध्यक्ष राम अनुज तिवारी, जिला मंत्री आलोक तिवारी ,जिला मीडिया प्रभारी संजीव चतुर्वेदी, जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, ब्रह्मानंद पांडे संयुक्त मंत्री सुजीत त्रिपाठी ,राम कुमार शुक्ला ,विनोद मिश्र ,अनूप पांडे ,डॉ पंकज शुक्ल, राम नारायण पांडे आदि ने संबोधित किया ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *