Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 05 at 7.27.17 PM1

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी ने उपयोगी दवाएं दी दान में

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

सिसवा बाजार महराजगंज
आज दिनांक 5 अगस्त दिन बृहस्पतिवार को सिसवा बाजार स्थित सेठ दामोदर दास सिंघानिया प्रार्थमिक स्वास्थ केंद्र पर उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी सदस्य व क्षेत्रीय सह संयोजक (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के निर्देश से कोविड महामारी में गोद लिए उक्त अस्पताल को कोरोना रोकथाम में उपयोगी दवाएं दान की। बताते चलें कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला महराजगंज के प्रभारी सुभाष यदुवंश ,विशिष्ट अतिथि सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल व भाजपा कार्यालय प्रमुख गौतम तिवारी उपस्थित रहें। इस दौरान अमित अंजन ने बताया कि उनके गोद लिए अस्पताल को पहले सेठ दामोदर दास सिंघानिया प्रार्थमिक स्वास्थ केंद्र के नाम से जाना जाता था जो अब सरकारी कागजो से उक्त नाम गायब है, आगे उन्होंने कहा कि कोरोना के तीसरी लहर से लड़ने के लिए सेठ दामोदर दास सिंघानिया प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र के स्वास्थ कर्मी पहले की ही तरह तैयार हैं, दवाइयों की कमी न हो इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा आगे भी आपूर्ति के लिए सरकार प्रतिबद्ध है जिसमे सिसवा के सामाजिक संस्थाओं को भी आगे ले के अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जाएगी। चर्चा को आगे बढ़ाते हुए विशिष्ट अतिथि विधायक प्रेम सागर पटेल ने कहा कि अस्पतालों को महापुरषों के नाम से जानना सिसवा की धरोहर को संजोना है इसके लिए हम पत्र लिख कर जिला प्रशासन को अवगत कराएंगे।मुख्यअतिथि सुभाष यदुवंश ने कहा कि कोरोना काल मे भाजपा का हर कार्यकर्ता सड़को पर उतर कर जो सेवा भाव से लोगो की मदद की वो राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत ओजस्वी कार्यकर्ताओं का समर्पण है तथा भाजपा संस्कारीत व अनुशासशित पार्टी है, हम देश पे मर मिटने वाले लोग है और देश से कोरोना को भागने के लिए हर सम्भव प्रयास जारी है । संचालक भाजपा पूर्व विस्तारक धर्मनाथ खरवार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज को नई दिशा देते है व बाकी लोगो को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करते है,भाजपा नेता मदन राजभर ने कार्यक्रम में आये अतिथियों का धन्यवाद किया ।इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता जितेंद्र बहादुर सिंह , बैजनाथ सिंह ,कुंन्दन सिंह ,हिन्दू युवा वाहिनी नेता शेषमणि , हियुवा जिला महामंत्री मनीष शर्मा ,डॉ मनोज कुशवाहा व अन्य स्वस्थकर्मी उपस्थित रहें।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *