Breaking News
Screenshot 20250122 075155

मानव कल्याण के लिए अपने आर्थिक संसाधन का करे उपयोग – परमानन्द शुक्ला

मुदस्सिर हुसैन IBN NEW

नौगवा डीह में साढ़े चार सौ जरूरत मंदों को किया कम्बल वितरणScreenshot 20250122 075155

रुदौली अयोध्या – सभी धर्मों का मूलमंत्र मानवता का कल्याण है।निर्धनों की सहायता से न केवल व्यक्ति की आत्मा को संतुष्टि मिलती है अपितु दाता से विधाता भी खुश होता है।

उक्त विचार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मवई व ग्राम प्रधान नौगवा डीह परमानन्द शुक्ला ने अपनी तरफ से ग्राम सभा नौगवा, डीह, तथा अमौनी गांवों के 450 जरूरत मंदों को कम्बल वितरित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि निर्धनों में कम्बल वितरण का कार्य समाज सेवा को परिलक्षित करता है।

इससे न केवल लोगों को रचनात्मक कार्य की प्रेरणा मिलती है बल्कि इस प्रकार के पुनीत आयोजनों से संयोजक की अच्छी सामाजिक क्षवि बनती है।परमानंद शुक्ला ने कहा कि आर्थिक रूप से सम्पन्न लोग मानव के कल्याण के लिए अपने आर्थिक संसाधन का उपयोग करें तो यह मानवता के लिए बेहतर कार्य होगा।

कम्बल पाकर जरूरत मंदों के चेहरे खिल उठे।इस अवसर पर राजेश सिंह,पूर्व प्रधान हरिकेश मौर्या,शिव कुमार मौर्या,अनमोल शुक्ला,मुजफ्फर हुसैन,राम करन सिंह,राज बहादुर सिंह,सद्दाम हुसैन,राम नायक सिंह,माया राम रावत आदि लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *