Breaking News
Screenshot 20250120 191012

रोजगार मेले का हुआ आयोजन,70 युवाओं ने कराया पंजीकरण

हुसैन IBN NEWS

मवई के चकपुरवा में स्थित बाबा दीन मेमोरियल स्कूल में लगा मेला Screenshot 20250120 191012

रुदौली अयोध्या – रुदौली तहसील क्षेत्र के मवई ब्लाक अंतर्गत चकपुरवा माजनपुर में स्थित बाबा दीन मेमोरियल पब्लिक स्कूल परिसर में बृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

रोजगार मेला में 70 युवाओं का पंजीकरण किया गया।जिन्हें अब उत्तर प्रदेश के नोएडा और गुरुग्राम (हरियाणा) जैसे शहरों में औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोजगार के ब्यापक अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

आपको बता दें पूर्व ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष व सहकारी गन्ना समिति गनौली के डायरेक्टर रामप्रेस यादव के अथक प्रयासों के बाद क्षेत्र के युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरी उपलब्ध कराने के लिए प्रिंस मैन पॉवर एंड एचआर हायरिंग सॉल्यूशन कंपनी द्वारा रोजगार मेला लगाकर युवाओं का चयन किया गया।

सहकारी गन्ना समिति गनौली के प्रबंध समिति सदस्य व पूर्व ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष रामप्रेस यादव ने बताया कि इलाके के ऐसे बच्चे जो शारीरिक मेहनत कम कर सकते हैं परन्तु अपनें दिमाग़ से बेहतर करने और सीखने की सोच रखते हैं उन बच्चों के लिए चकपुरवा (माँजनपुर) में बृहद रोजगार मेंला आयोजित किया गया था।

जिसमे मैन पावर सप्लायर कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी संदीप यादव,मैनपावर सप्लायर मुकेश यादव व कंपनी के अन्य प्रतिनिधि ने युवाओं का चयन किया।मैन पॉवर सप्लायर मुकेश यादव ने बताया कि रोजगार मेला में 70 युवाओं का चयन किया गया है।जिन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।Screenshot 20250120 191008

उन्होंने बताया कि कोई भी 10वीं या 12 वीं पास लड़के लड़कियां उनसे संपर्क कर प्राइवेट नौकरी हासिल कर सकते हैं।इस मौके पर गोविंद यादव,अमन कुमार वर्मा प्रधानाचार्य बाबा दीन मेमोरियल पब्लिक स्कूल,राम बरन चौहान ग्राम प्रधान, डॉ मालिकराम,ह्र्दयराम,रामसूरत यादव,शिव शंकर पशुधन प्रसार अधिकारी रुदौली, रणविजय,घनश्याम,शिवानी,राजकुमारी, गायत्री देवी समेत अन्य मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *