Breaking News
WhatsApp Image 2026 02 11 at 7.03.55 PM

रोजगार,विकास और आत्मनिर्भर भारत का घोषणापत्र है केंद्रीय बजट:राजेश नागर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट को भारतीय लोकतंत्र के आर्थिक इतिहास में एक दूरदर्शी और निर्णायक दस्तावेज़ बताया है। वह यहां अपने निवास पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि केंद्र का बजट हरियाणा के बजट को दिशा देने का काम करेगा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में समग्र हरियाणा के विकास के लिए हरियाणा वासियों के लिए सौगातें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आगामी एक वर्ष की आय-व्यय योजना नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की ठोस रूपरेखा है। इस बजट के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत अब तात्कालिक राजनीतिक लाभ की सोच से ऊपर उठकर दीर्घकालिक राष्ट्रीय हितों के आधार पर नीतियां बना रहा है।
उन्होंने कहा कि इस बजट की सबसे बड़ी विशेषता है कि विकास को केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रखा गया,बल्कि उसे रोजगार,अवसर और आत्मनिर्भरता से जोड़ा गया है।

विनिर्माण,सेवा और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए सेमीकंडक्टर मिशन,बायोफार्मा शक्ति,टेक्सटाइल पार्क,रसायन पार्क और आईटी सेवाओं को दिया गया प्रोत्साहन यह दर्शाता है कि सरकार भारत को वैश्विक आपूर्ति शृंखला का केंद्र बनाना चाहती है। इससे युवाओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार सृजित होंगे और भारत की प्रतिभा को देश में ही अवसर मिलेंगे,न कि विदेशों की ओर पलायन करना पड़ेगा।
मंत्री नागर ने कहा कि ढांचागत विकास के क्षेत्र में 12.2 लाख करोड़ रुपये का सार्वजनिक पूंजी व्यय आने वाले दशकों की नींव रखता है।

वहीं समर्पित माल गलियारे,राष्ट्रीय जलमार्गों का विस्तार,तटीय परिवहन,उच्च गति रेल कॉरिडोर,शहरी आर्थिक क्षेत्रों और आधुनिक लॉजिस्टिक नेटवर्क के माध्यम से भारत की अर्थव्यवस्था को गति देने का यह प्रयास अभूतपूर्व है। राजेश नागर ने कहा कि किसानों के लिए यह बजट एक नई आशा लेकर आया है। मोदी सरकार किसान को केवल सहायता का पात्र नहीं,बल्कि कृषि उद्यमी के रूप में स्थापित करना चाहती है।
इसके साथ साथ महिलाओं और युवाओं के लिए शिक्षा,कौशल और सुरक्षा के स्तर पर ठोस प्रावधान इस बजट को सामाजिक रूप से संतुलित बनाते हैं। प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास,सेवा क्षेत्र पर केंद्रित शिक्षा से रोजगार की रणनीति,स्वास्थ्य और देखभाल सेवाओं में बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण यह सुनिश्चित करता है कि भारत की आधी आबादी विकास की धुरी बने।

देश के बजट में एमएसएमई और स्टार्टअप्स के लिए वित्तीय सहायता,जोखिम गारंटी फंड और कर सरलीकरण यह दर्शाता है कि सरकार उद्यमियों को संदेह की दृष्टि से नहीं,बल्कि राष्ट्र निर्माण के भागीदार के रूप में देखती है। इसके अलावा कर व्यवस्था में सरलता,मुकदमे बाजी में कमी और ईमानदार करदाताओं को सम्मान देना आर्थिक सुशासन की पहचान है। इस अवसर पर जिला महामंत्री परवीन चौधरी,सचिन ठाकुर युवा जिला अध्यक्ष ,जिला पार्षद अनिल पाराशर,पार्षद प्रतिनिधि शीशराम अवाना,पार्षद प्रदीप टोंगर,पार्षद सुमन चंदेल,पूर्व पार्षद उम्मीदवार अजय प्रताप भडाना,ग्रीवेंस मेंबर देवेंद्र अग्रवाल,अजब नेताजी,वासु देव भारद्वाज,देवेंद्र कुमार,बाबा सागर शुक्ला,अमित भारद्वाज,लोकेश बैंसला,शंकर ठाकुर,विजेंद्र शर्मा मवई आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …