Breaking News

अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक की मौत

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

अदलहाट मिर्ज़ापुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के नरायनपुर चौकी अंतर्गत सींकिया मोड़ पर अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि बाइक सवार युवक आनंद कुमार पटेल पुत्र रामनाथ उम्र 24 वर्ष निवासी बिहाउर थाना अहरौरा मिर्ज़ापुर व सुजीत कुमार पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी बसाड़ी थाना अहरौरा मिर्ज़ापुर जो कि बुद्धवार/बृहस्पतिवार की रात्रि लगभग 10:00 बजे के करीब नरायनपुर के तरफ से अपने घर अहरौरा के तरफ जा रहे थे।

कि जैसे ही नरायनपुर के सींकिया मोड़ पर पहुंचे की नरायनपुर के तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने धक्का मार कर भाग गया , जिससे दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी । सूचना पर पहुचे नरायनपुर चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, मौत की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *