Breaking News

अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देशन में कुशीनगर पुलिस लाइंस व सभी थानों पर चला स्वच्छता अभियान।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

गोरखपुर। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर के निर्देशन में आज जनपद कुशीनगर की पुलिस लाइन व समस्त थानों पर स्वछता अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस के सभी अधिकारीगण / कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर व अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन्स कुशीनगर परिसर में साफ- सफाई की गयी तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द, आरक्षी बैरक, कन्ट्रोल रुम आदि की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया तथा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने कार्यालय कक्ष/थानों/चौकियों के परिसरों व आस-पास के क्षेत्रों की साफ-सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में जनपद के समस्त थानों/चौकियों के पुलिस बल द्वारा साफ-सफाई कर थाना परिसरों को सेनेटाइजर से सेनेटाइज किया गया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *