फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:कर्मचारियों की मांगों के अनुरूप हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड़ वर्कर यूनियन प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा के पूर्व में घोषित प्रदेश स्तरीय कर्मचारी आंदोलन की अग्रिम कड़ी में आने वाली 16 जुलाई 2024 मंगलवार को प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के आवास जिला सिरसा में प्रदेश का तमाम बिजली कर्मचारी एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले घेराव कर हल्ला बोलते हुए अपना विरोध प्रदर्शन करेगा।हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन के तहत फरीदाबाद जिले के सर्कल सचिव विनोद शर्मा के नेतृत्व में बिजली कर्मचारी भारी संख्या में सिरसा की ओर मंगलवार को प्रदर्शन के लिये भारी संख्या में कूच करेंगे।

जिसके लिए कर्मचारी नेताओं में ओल्ड फरीदाबाद के सचिव लेखराज चौधरी,बल्लभगढ़ के प्रधान मदन गोपाल शर्मा,सचिव सुरेंद्र सिंह,ग्रेटर फरीदाबाद के प्रधान सुनील चौहान,सचिव रवि दत्त शर्मा व एनआईटी फरीदाबाद के वरिष्ठ उपप्रधान शौकीन खान व सचिव सोनू गोला ने डोर टू डोर बिजली शिकायत केंद्रों व दफ्तरों का दौरा करते हुए यूनियन के होने वाले इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने के लिये बिजली कर्मचारियों से सिरसा पहुंचने का आव्हान किया। कर्मचारी नेता लेखराज चौधरी ने कर्मचारी मांगों के संदर्भ पर बताया कि सूबे की सरकार के प्रति प्रादेशिक कर्मचारियों में अपनी मांगों को लेकर भारी रोष व्याप्त है।
अभी भी समय है कि प्रदेश सरकार को अपने कर्मचारियों की मांगों पर गम्भीर होने की जरूरत है। जिसे समय रहते प्रदेश सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों पूरा करे। यूनियन द्वारा बिजली निगम कर्मचारियों की ओर से मुख्य मांग जिनमे बिजली कर्मचारियों को दस हजार रुपये रिस्क एलाउंस देने। मेडिकल एलाउंस पांच हजार रुपये देने,कन्विन्स एलाउंस रुपये तीन हजार रुपये देने,शिफ्ट ड्यूटी एलाउंस दो हजार रुपये देने व इसके अलावा टेक्निकल और क्लेरिकल सहित क्लास फोर्थ कच्चे व पक्के सभी कर्मचारियों को वर्दी भत्ता देने,शिक्षा भत्ता देने,वर्दी धुलाई भत्ता देने,व्हीकल भत्ता आदि पर पांच-पांच हजार रुपये दिये जाने की बात कही इसके साथ साथ फ्री इलेक्ट्रिक एलाउंस दो हजार रुपये देने, केटेगरी वाइज बिजली कर्मचारियों को लोकल आउट डोर ड्यूटी एलाउंस देने व आये दिन बढ़ती महंगाई को देखते हुए बीस किलोमीटर दूरी तक ट्रैवलिंग अलायंस बिल के मौजूद। प्रावधान को रद्द करते हुए किलोमीटर अनुसार टीपीए क्लेम देने।
बिजली संशोधन अधिनियम बिल-2023 को रद्द करने एवम निजीकरण की प्रणाली पर पूर्ण विराम लगाने,न्यू पेंशन स्कीम को तुरन्त प्रभाव से रद्द कर ओल्ड़ पेंशन यानी पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल कर जल्द लागू करने। एनपीएस में मौजूदा व अन्य सभी रिटायरमेंट कर्मचारियों को फ्री मेडिकल सुविधा देने। सभी कच्चे कर्मचारियों के लिये पक्का की पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाये व सभी को कम से कम पन्द्रह कैजुअल और बीस मेडिकल छुट्टी लागू की जाये, कच्चे कर्मचारियों की सैलरी इक्कीस हजार पार होने पर ईएसआई का लाभ नही दिया जाता इस अवरुद्ध सीमा को समाप्त किया जाये।एचकेआरएन को निरस्त कर सभी कच्चे कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार से बाहर करते हुए इन्हें सीधा बिजली निगम के रोल पर रखा जाये। बिजली निगम में जान गंवाने वाले सभी कर्मचारी के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की पॉलिसी बनाई जाये।
एक्सग्रेसिया पॉलिसी 2019 में नौकरी के पहले पांच वर्ष व अन्तिम तीन वर्ष की शर्त को हटाया जाये,ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द किया जाये और एलडीसी,यूडीसी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी पर शोकज,चार्जशीट पाए जाने पर उनके नंबर हर बार काट लिए जाते हैं। इस तरह प्रताड़ना की कार्यवाही को बंद किया जाये, वर्तमान स्तिथि में टेक्निकल व क्लेरिकल कर्मचारी जो कि अपने ग्रह क्षेत्रीय सर्कल से 200 से 400 किलोमीटर दूर प्रदेश के भिन्न भिन्न सर्कलों में फिलहाल ड्यूटी दे रहे हैं। उन्हें उनके होम सर्कल में शिफ्ट कर ड्यूटी करायी जाये। कैशलेस मेडिकल फैसिलिटी पॉलिसी को तीव्रता से पूर्ण रूप से सभी के लिये लागू किया जाये। प्रदेश के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान की छुट्टी पास की जाये,दीपावली बोनस के रूप में सभी कच्चे व पक्के कर्मचारियों को एक महीने के वेतन के रूप में बोनस दिया जाये।
सभी बेलौ स्टेटस कर्मचारियों के पदों को प्रमोशन पर भरा जाये,ऑडिट चैकिंग के दौरान हाल्फ़ मार्जिन के पैसे डालना बंद किया जाये,सेफ्टी कोड टेस्ट प्रणाली को तत्काल बंद किया जाये, पावर हाउसों/सब स्टेशनों पर कर्मचारियों की कमी को जल्द स्थायी भर्ती से भरा जाये। कर्मचारियों पर प्रताड़ना के तहत जान बूझकर शोकॉज नोटिस,चार्जशीट आदि करना तत्काल बंद किया जाये,कोर्ट केस के तहत जॉइन करने वाले कर्मचारियों को पूर्ण एसीपी का लाभ दिया जाये। जब तक बिजली निगम में कर्मचारियों की कमी को पूरी तरह से दूर नही किया जाता तब तक राइट टू सर्विस एक्ट के तहत कार्यवाही को तत्काल रोक लगाई जाये। कर्मचारियों के सभी प्रकार के तबादलों की शक्तियां उच्च स्तर के अधिकारियों से हटाकर निन्म स्तर के अधिकारियों को पहले की भांति शक्ति दी जाये,इंटरयूटीली से वंचित कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जाये,प्रमोटेड कर्मचारियों को प्रमोशन के बाद होम सर्कल से बाहर ना भेजा जाये।
रिस्ट्रक्चरिंग के आधार पर रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाये। रिटायर कर्मचारी को रिटायर्ड गिफ्ट के तौर पर दस हजार रुपये देने की बजाय उसे रिटायर होने के दौरान एक महीने का अतरिक्त वेतन दिया जाये आदि कई सूत्रीय मांगों के मुद्दों पर सिरसा में प्रदेश के हजारों बिजली कर्मचारी एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनरतले बिजली मंत्री चौटाला के कैम्प कार्यालय का घेराव कर अपने मांग पत्र के जरिये जोरदार विरोध करते हुए ज्ञापन सौंप जोरदार प्रदर्शन करेंगे । इसके लिये फरीदाबाद सर्कल के कर्मचारियों ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है और प्रदर्शन में भाग लेने के एक एक कर्मचारी से संपर्क साध सिरसा चलने का आव्हान किया है।