Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 15 at 6.37.50 PM

फरीदाबाद से तय होती है चंडीगढ़ की राह:मनोज चौधरी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 07 15 at 6.37.50 PM

फरीदाबाद:पिछले 20 साल से हरियाणा की जनता कांग्रेस और भाजपा की गलत नीतियों से परेशान है,इसलिए 2024 के आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा और इनेलो गठबंधन की सरकार बनेगी। उपरोक्त शब्द यहां हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बसपा-इनैलो गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा हरियाणा में चंडीगढ़ की राह फरीदाबाद से ही तय होती है‌। इसलिए 6 में से 6 सीट गठबंधन जीतेगा। चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश में बहन मायावती कि बसपा सरकार ने जिस प्रकार गरीबों का भला किया था। उसी तरह हरियाणा में चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की इनेलो सरकार ने हरियाणा में सरकारी कार्यालय,पार्क,सड़कें और अनेको पुल बनाकर जनता का भला किया था। फिर से हरियाणा की जनता किसान और कमेरे की सरकार बनाना चाहती है।

उन्होंने कहा पहले 10 वर्ष कांग्रेस ने फरीदाबाद को फकीराबाद बनाने में कसर नहीं छोड़ी और अब भाजपा द्वारा जनता को धर्म के नाम पर ठगा जा रहा है।
इस अवसर पर इनेलो के जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने कहा बसपा और इनेलो का गठबंधन दो दल और एक दिल है। दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर हर बूथ पर जाकर काम करते हैं। फरीदाबाद की हालत बद से बदत्तर है। इसीलिए यहां की जनता गठबंधन के उम्मीदवारों को ही विजयी बनाएगी। बैठक में बसपा जिला अध्यक्ष सरदार उपकार सिंह ने कहा महंगाई ने जनता की कमर तोड़ रखी है। फरीदाबाद में कोई सड़क ठीक नहीं है। थोड़ी सी बरसात होने पर पूरा शहर पानी पानी हो जाता है।

लोग सीवरों में गिरकर अपनी जान दे रहे हैं। इसीलिए जनता अब मतदाता कांग्रेस और भाजपा के झूठे बहकावे में नहीं आएगी।
इस अवसर पर बसपा जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर कंडेरे,कोषाध्यक्ष बृजभूषण कर्दम,महासचिव डॉ.सुशील कटारिया,इनेलो जिला कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र तेवतिया,महिला जिला अध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू,युवा जिला अध्यक्ष अजय चौधरी,बसपा जिला सचिव मोहनलाल सम्राट,जितेंद्र गौतम,करण सिंह,विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार करनेरा,महावीर सिंह,रमेश कश्यप,के एल गौतम,रामपाल जांगड़ा,कर्मवीर वाल्मीकि,टीकम सिंह गौतम,डॉ.राम सिंह,सुरेश मोर,सतवीर चाहर,विष्णु सूद,मास्टर हरकेश,संजय पांचाल,राजीव शर्मा,मोहम्मद रियासुद्दीन,राम सकल,जगदीश आर्य,मोहम्मद नसीमुद्दीन,विजयपाल,कैलाश,धर्मवीर सहित अनेक बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *