Breaking News

निडर निर्भीक बेखौफ पत्रकारिता के लिए विख्यात त्यागी मुखदेव का निधन पत्रकार अफसर सभी स्तब्ध

टीम आईबीएन न्यूज

श्रमजीवी पत्रकार संगठन जिला संगठन की बैठक मे वरिष्‍ठ पत्रकार त्यागी मुखदेव सिह के आकस्मिक निधन पर शोक जताया गया।इस दौरान संगठन के पदाधिकारियो और सदस्यो ने दो मिनट का मौन रख मृत आत्मा की शांति के लिए इश्वर से प्रार्थना की।

त्यागी मुखदेव ने तीन दशक किया आंचलिक क्रांति का संपादन:पद्माकर पाण्डेय

उपस्थित पत्रकारो को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय पार्षद पद्माकर पाण्डेय ने कहा कि लगातार तीन दशक से साप्ताहिक समाचार पत्र आन्चलिक क्रांति का संपादन व संचालन करने वाले निडर पत्रकार त्यागी मुखदेव सबके चहेते थे ।उनकी बात गालियो से ही शुरू होती थी लेकिन नरम दिल होने का भी एहसास करा देती थी और सबकुछ मजाक ही बन जाता था। ठेठ गवई अंदाज मे अखबार छापने का साहस भी रखते थे।अफसर हो या नेता सभी करते थे त्यागी का सम्मान।

इस मौके पर रामप्रवेश राय बिनय दूबे कमलाकर शास्त्री विजय कुमार मधुरेस लालजी पाण्डेय सतीश पाण्डेय विजय यादव बुलबुल पाण्डेय, रामचंद्र सिंह रत्नाकर पाण्डेय , राजेश कुशवाहा आदि ने भी शोक जताया।

पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर थे संपादक त्यागी मुखदेव सिंह:विनोद पाण्डेय

गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों ने दिवंगत सम्पादक त्यागी मुखदेव सिंह जी को कार्यालय पर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर पुण्य आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना किया।उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने त्यागी मुखदेव के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि त्यागी जी पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर थे उनका निधन पत्रकार समाज की अपूर्णीय क्षति है।

श्रद्धांजलि देने वालों में अशोक श्रीवास्तव,देवव्रत विश्वकर्मा बिनोद कुमार पांडेय,अभिषेक सिंह,विनय कुमार सिंह, कमलेश यादव,अनिल उपाध्याय,रविकांत पांडेय,आशुतोष त्रिपाठी,बबलू राय,अभिषेक सिँह,मोहन तिवारी,आलोक त्रिपाठी, सूर्यवीर सिंह,विनय तिवारी,बिक्की,शिव प्रताप तिवारी,मनजीत चौरसिया, विवेक चौरसिया अभिनव चतुवेर्दी, विनय प्रकाश यादव, शशिकांत यादव जितेंद्र यादव, शशिकांत तिवारी, दुर्गविजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *