Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 22 at 19.20.42

अरावली में बनी कृत्रिम झील में डूबने से दो युवकों की मौत

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःअरावली की तलहटी में बनी कृत्रिम झील में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिव दुर्गा विहार लकड़पुर निवासी कुलदीप सिंह और उसके पड़ोसी पंकज तिवारी के रूप में हुई। दोनों की उम्र 23-24 साल है। दोनों के पिताओं की शिकायत पर पुलिस ने उनके दोस्तों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।शिव दुर्गा विहार निवासी जगदीश चंद और जय कृष्ण तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे कुलदीप सिंह और पंकज तिवारी शनिवार शाम तीन बजे से लापता थे।

वे दोनों अपने स्तर पर बेटों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूरजकुंड थाने से सूचना मिली कि उनके बेटे झील में डूब गए हैं। वे थाने पहुंचे तो पुलिस ने पुल प्रहलादपुर दिल्ली निवासी अमन सूद और लाल कुआं दिल्ली निवासी परितोष से उनकी मुलाकात कराई। दोनों ने बताया कि वे कुलदीप और पंकज के दोस्त हैं।

 

वे चारों झील में नहाने गए थे। वहां कुलदीप और पंकज झील में डूब गए। पीडित जगदीश चंद और जयकृष्ण तिवारी ने संदेह जताया है कि उनके बेटों के दोस्त अमन सूद और परितोष ने ही पहले दोनों को बुलाया। इसके बाद झील में डुबाकर मार दिया है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रविवार को दोनों के शव झील से ढूंढ निकाले और पोस्टमार्टम के करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *