Breaking News
IMG 20220521 154614

टावर की बाउंड्री वाल गिरने से दो साधुओं की मौत ,कई अन्य घायल

Ibn24×7news
पनियरा महराजगंज
जनपद महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा में आयोजित रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति के मौके पर देर रात आयी तेज आंधी के कारण चाहदीवारी गिरने से जहाँ दो साधुओं की मौत हो गयी तो वहीं इस हादसे में कई लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति के समय विभिन्न स्थानों से आए साधु टावर की दीवार के किनारे विश्राम कर रहे थे। इस दौरान तेज आंधी आने के कारण टावर की बाउंड्री वाल गिर गई जिसके कारण कई साधु घायल हो गए और दो साधु की मौत हो गयी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुयी है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *