Breaking News
WhatsApp Image 2024 06 30 at 4.40.55 PM

नवीन दांडिक विधियों पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन

बलिया उत्तरप्रदेश

रिपोर्टर – जीतेन्द्र कुमार चौबेWhatsApp Image 2024 06 30 at 4.40.56 PM

बलिया। जनपद की न्यायपालिका, कार्यपालिका, पुलिस प्रशासन एवं अधिवक्तागण सिविल व क्रिमिनल और रेवेन्यू बार एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित नवीन दांडिक विधियों (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,2023 भारतीय न्याय संहिता, 2023,भारतीय साक्ष्य अधिनियम,2023) पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला जिला जज अशोक कुमार सप्तम की अध्यक्षता में गंगा बहुउद्देशीय सभागार में संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, सभी थानाध्यक्ष, अधिवक्तागण व कानून से संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों ने ने प्रतिभाग किया। सभागार में सभी को नवीन दांडिक विधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।WhatsApp Image 2024 06 30 at 4.40.55 PM

इस कार्यक्रम में सहायक अभियोजन अधिकारी, मऊ स्वदेश कुमार शर्मा ने तीन नई आपराधिक विधियों पर विशेषज्ञ के रूप में विस्तृत व्याख्यान दिया।उन्होंने भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) की नवीन दाण्डिक विधियों के महत्वपूर्ण बिंदुओं से सबको अवगत कराया। उन्होंने इन नवीन विधियों की विभिन्न धाराओं के बारे में बताते हुए किन धाराओं में कैसे कार्यवाही होगी, इसकी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी महेश चंद्र वर्मा, अपर जिला जज अरविंद उपाध्याय, पुनीत गुप्ता, ज्ञान प्रकाश तिवारी, रवि करण, नीलम ढाका, हरीश कुमार, रामकृपाल व अन्य पीठासीन अधिकारियों के अलावा क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत सिंह एवं महासचिव रामविचार यादव,सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, सिविल जज सीनियर डिवीजन-एफटीसी, विराटमणि त्रिपाठी, एसीजेएम गार्गी शर्मा,सभी न्यायिक अधिकारी-कर्मचारी आदि मौजूद थे। प्रशासनिक अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी,सभी एसडीएम व सीओ,सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन अपर जिला जज प्रथमकांत ने किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शाम्भवी यादव इस कार्यक्रम की संयोजक थी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *