Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 24 at 5.00.30 PM

समाज के अंतिम व्यक्ति को सहयोग व सेवा कर समाज के मुख्यधारा से जोड़ना ही ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज को सच्ची श्रद्धांजलि- आनंद शाही

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। ब्रम्हलीन महंथ अवैद्यनाथ स्मृति सेवा माह के अंतर्गत आज चौरी चौरा विधानसभा के सरदार नगर ब्लॉक अंतर्गत ग्रामसभा बघाड मे 9 वा स्वास्थ एवं नेत्र शिविर का आयोजन चौरी चौरा विधानसभा के भाजपा नेता,मुख्यमंत्री जी के एमएलसी प्रतिनिधि व हिंदू युवा वाहिनी जिला प्रभारी आनंद शाही द्वारा कराया गया ।
इस चिकित्सा शिविर में हमेशा की तरह शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के साथ-साथ राज आई सेंटर के डॉक्टरों ने पूर्वक जोश और उत्साह के साथ कार्य किया । शिविर में गांव देहात से हजारों की संख्या में लोगों ने आकर निशुल्क जांच का लाभ लिया ।
समाचार लिखे जाने तक राज आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा लगभग 763 मरीजों की नेत्र जांच , लगभग लोगों का 217 मोतियाबिंद ऑपरेशन व लगभग 546 लोगो को निःशुल्क चश्मा व दवा दिया गया वही शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा लगभग 417 लोगों का स्वास्थ जांच व निःशुल्क दवा दिया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आनंद शाही ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को सहयोग व सेवा कर समाज के मुख्यधारा से जोड़ना ही ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज को सच्ची श्रद्धांजलि है और योगी महाराज जी के निर्देशानुसार समाज के हर वर्ग के लोगों की सहायता और सहयोग करना ही मेरा परम कर्तव्य है ।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुरेश पासवान, जिला पंचायत सदस्य राम दुलारे चौधरी, अवधेश जायसवाल, राजू चौरसिया, उपेंद्र सिंह,लौहर पासवान, गणेश वर्मा,दीपेंद्र ,अष्टभुजा,एवं भारतीय जनता पार्टी व हिंदू युवा वाहिनी के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *