Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 08 at 11.42.20 PM

सेवानिवृत्त आचार्य प्रो दयानाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजेश सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के सेवानिवृत एवं पूर्व अध्यक्ष प्राचीन इतिहास विभाग प्रो दयानाथ त्रिपाठी के निधन पर शनिवार को एक सभा का आयोजन प्रशासनिक भवन स्थित कमेटी हाल में किया गया। कुलपति प्रो राजेश सिंह ऑनलाइन शोकसभा में शामिल हुए। इस दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर प्रो त्रिपाठी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके परिवार को ये कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने का ईश्वर से प्रार्थना की। शोकसभा में विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *