फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस सेक्टर-37 अशोका एन्कलेव भाग-3 में समाजसेवी एवं युवा भाजपा नेता देवेन्द्र अग्रवाल(देबू) के कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर देवेन्द्र अग्रवाल(देबू),सचिन मंगला,हरीश गर्ग,मुकेश अग्रवाल,विरेन्द्र यादव,हरकेश,हरिओम व लव कुश ने अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रृद्वांजलि दी।
इस अवसी पर देवेन्द्र अग्रवाल(देबू) ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसा यशस्वी और तपस्वी विरला ही पैदा होता है जिन्होनें सिर्फ देश के बारे में सोचा। उन्होनें कहा कि देश के हर गांव की सड़क को शहर से और राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने का काम अटल के राज में ही हुआ जिसकी आज तक सराहना लोग करते है।
उन्होनें कहा कि मोबाइल क्रांति भी अटल जी की ही देन है जिसने सभी जातियों व सांप्रदायिकों को एक दूसरे से जोड़ने का काम किया। उन्होनें कहा कि आज हमें अटल बिहारी वाजपेयी के पदचिन्हों पर चलते हुए यह प्रण करना है कि हमें देश के लिए काम करना है और रोज एक घण्टा गरीब जनता की सेवा में लगाना है।