Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 07 at 10.10.24 PM

परिवहन मंत्री ने बलिया में रोहित पाण्डेय के पिता जी को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की

बलिया उत्तरप्रदेशWhatsApp Image 2024 08 07 at 10.10.24 PM

लखनऊ 07 अगस्त 2024
उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)श्री दयाशंकर सिंह ने आज जनपद बलिया के बासडीह नगर पंचायत निवासी रोहित पाण्डेय के पिता जी को उनके निवास स्थान जाकर स्वनिधि से पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।

प्रकरण में 20/21 जुलाई 2024 को जनपद बलिया, कोतवाली बांसडीह के सामने आरोपियों ने रोहित पांडे की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी थी। परिवहन मंत्री ने कहा कि योगी जी की सरकार में आरोपी कोई भी हो उसका स्थान केवल एक है और वह है जेल। योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अपराध एवम भयमुक्त उत्तर प्रदेश नीति के तहत काम कर रही है और प्रदेश में किसी भी घटना को अंजाम देकर आरोपी बच नहीं सकता। उन्होंने आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ है।

रिपोर्टर – जीतेन्द्र कुमार चौबे

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *