Breaking News
afcc0e97 0632 463a 8822 331b22039d6c

बाइक सवार युवती को ट्रैक्टर ने रौंदा- मौत

 

 

बीगोद-खटवाड़ा ,बिगोद के बीच शुक्रवार सुबह एक बाइक सवार 20 वर्षीय युवती को ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे बाइक सवार युवती की मौत हो गई ।7c1221cb d1f4 4d2f 8494 2d9fbebd67f1 बिगोद थाना अधिकारी मूलचंद वर्मा ने बताया चंता पत्नी प्रकाश बेरवा सपलाजी का खेड़ा, थाना कोटडी शुक्रवार सुबह अपने सुसराल से पीहर खटवाड़ा अपने काका के लड़के के आणा में शामिल होने ससुराल से अपने पिता के घर खटवाड़ा आ रही थी ।

खटवाड़ा – बिगोद के बीच नृसिंह द्वारा के पास प्रातकाल 9 बजे के करीब बाइक फिसलने से युवती नीचे गिर गई । जिसको बीगोद की ओर से आए एक खाली ट्रैक्टर ने युवती को कुचल दिया ।

राहगीरों ने युवती को तत्काल बीगोद चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बिगोद पुलिस चिकित्सालय पहुंचकर शव कब्जे में कब्जे में लेकर मांडलगढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले किया ।

ग्रामीणों ने बताया कि बिगोद खटवाड़ा के बीच अवैध गीले पेड़ों से भरे हुए ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रैक्टर ट्रोलीया तीव्र गति से दौड़ती रहती है। जिससे कई बार हादसे हो चुके हैं वही यह खाली ट्रैक्टर भी खटवाड़ा की ओर अवैध लकड़ियां भरने जा रहा था। अवैध ओवरलोड चलने वाले ट्रैक्टरों के नंबर तक लिखे हुए नहीं है ।

वही हादसा होने के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया।बिगोद पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर को जप्त किया है।

afcc0e97 0632 463a 8822 331b22039d6c
(फोटो कैप्शन–
1- मृतक चंता बैरवा
2- ट्रैकर, ट्राली जिससे मृतका की मौत हुयी जो जप्त थाने में)
फोटो–प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *