Breaking News

देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देखों अपना देश कार्यक्रम चला रहा पर्यटन विभाग

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:35वां सूरजकुंड केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि सूरजकुंड मेले के माध्यम से पर्यटन विभाग का देखो अपना देश का नारा चरितार्थ हो रहा है। यहां हम अपने देश को भी देख रहे हैं और दूसरे देशों की संस्कृति सभ्यता व कला को देखने का भी मौका मिल रहा है। ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग जल्द ही भजन-कीर्तन जैसी एक सांस्कृतिक नाइट का भी आयोजन कराएगा। इसमें सभी संस्कृति व धर्म के लोगों को मौका दिया जाएगा। केंद्रीय पर्यटन मंत्री आज सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में बड़ी चौपाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम रिदम आफ इंडिया माटी बानी के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।
केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा कि पर्यटन ही एक ऐसा क्षेत्र है जो विभिन्न संस्कृति को जोड़ता है। हमारी बोली व भाषा भले ही अलग हो लेकिन हम सबका लक्ष्य एक है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभाग की ओर से देखो अपना देश कार्यक्रम चलाया है ताकि हमारी युवा पीढ़ी हमारे देश को सही तरीके से जान सके। देश में बहुत से ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं जिनका विशेष सांस्कृतिक महत्व है। इस संस्कृति को जानने के लिए ऐसे आयोजन बहुत जरूरी है। उन्होंने मेले के आयोजन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बधाई देते हुए कहा कि इस मेले में हरियाणा सरकार ने देश ही नहीं दुनिया को एक बड़ा मौका दिया है। यह मेला ऐतिहासिक कार्य है।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि कला एवं संस्कृति के मामले में हरियाणा प्रदेश विश्व स्तर पर मशहूर है। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में दुनिया की कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच मिलता है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर देश में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि संस्कृति का इसी तरह मेल मिलाप हो। इस मौके पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के सचिव एमडी सिन्हा अतिरिक्त्त प्राइवेट सेक्रेटरी पीके सुरेश,हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ नीरज कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट आज सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में शायराना अंदाज में दिखे। उन्होंने देश के नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार को विभिन्न राज्यों के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण जरूर कराएं।
इसके लिए उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि तू लाख कमाले हीरे पर मेरी ये बात याद रखना कफन पर जेब नहीं होती।
इस पर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाकर पर्यटन मंत्री का अभिवादन किया। पर्यटन मंत्री ने कहा कि हम सभी को चले जाना है लेकिन उसकी यादें इन संस्कृति के माध्यम से ही ताजा होती हैं। उन्होंने कहा कि हमें टेंशन फ्री होने के लिए इस तरह के मेलों में जरूर जाना।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *