फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद में हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने कहा कि देश के अमर शहीदों और बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए तिरंगा यात्रा से बेहतर कोई माध्यम नहीं है, क्योंकि यह तिरंगा हमें उनके बलिदान की हर पल याद दिलाता है।
वे यहां आगरा चौक से पल्ला पुल तक निकली विशाल तिरंगा यात्रा के दौरान मीडिया को संबोधित कर रहे थे। मंत्री नागर ने कहा कि तिरंगा सिर्फ तीन रंग का झंडा नहीं, बल्कि भारत का स्वाभिमान और पहचान है, जिसे असंख्य बलिदानों के बाद हमें प्राप्त हुआ है।
तिरंगा का महत्व और संदेश
राजेश नागर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं, ताकि देशवासियों को शहीदों के शौर्य की याद दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता का जश्न मनाने का समय है, लेकिन हमें आजादी के रखवाले सैनिकों और शहीदों को भी नहीं भूलना चाहिए।
विशाल तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
मंत्री राजेश नागर के नेतृत्व में यात्रा आगरा चौक से पल्ला पुल के पास स्थित उनके कार्यालय तक निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों पर युवाओं का जोश देखने लायक था।
प्रमुख उपस्थितिजन
इस मौके पर पार्षद सरोज शीशराम अवाना, प्रदीप टोंगर, लाल मिश्रा, सीमा सुमंत चंदेल, संजीव कुमार, मंडल अध्यक्ष मुकेश झा, सुधीर मेहता, कृष्ण पहलवान, अजय प्रताप भड़ाना, भुवन भाकुनी, सतपाल दायमा, लोकेश बैंसला, रवि नंबरदार, जीतो रेक्सवाल, सुंदर कसाना, अजब चंदीला, भूपेंद्र शर्मा, भूपेंद्र चौधरी, देवेंद्र अग्रवाल, उत्कर्ष गर्ग, प्रदीप नंबरदार, सतीश श्रीवास्तव, सरपंच धर्म सिंह और रूपा कुमारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।