Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 25 at 12.39.12 PM

भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार में भी विकास से महरूम रहा तिगांव क्षेत्र:ललित नागर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 25 at 12.39.12 PM

फरीदाबाद:तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पंचायती उम्मीदवार ललित नागर ने आज अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा विधायक के विकास की पोल खोलते हुए कहा कि पिछले चुनावों में उन्होंने जनता से यह कहकर वोट मांगे कि विधायक बनने पर वह तिगांव क्षेत्र को विकास के मामले में चंडीगढ़ बना देंगे,लेकिन पांच सालों में ट्रिपल इंजन की सरकार होते हुए तिगांव चंडीगढ़ तो नहीं बना परंतु यह क्षेत्र अपनी बदहाली पर आंसू जरुर बहा रहा है।

ग्रामीण आंचल की सडक़ों की बात करे तो चीरसी से महमूदपुर,तिगांव से भुआपुर,तिगांव-नीमका,तिगांव-बदरौला,प्रहलादपुर-कौराली-फज्जूपुर की सडक़ें सहित कई सडक़ें जर्जर हालत में है,यहां से हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते है परंतु विधायक महोदय इन सडक़ों को दुरूस्त नहीं करवा पाए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि भाजपा के विकास के झूठे वायदे करने वाले लोगों के बहकावे में न आए और आपकी सेवा में तत्पर अपने इस बेटे को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजने का काम करे ताकि तिगांव का सही मायनों में विकास किया जा सके। नागर आज गांव चीरसी,सदपुरा,बदरौला,प्रहलादपुर सहित कई गांवों में जनसंपर्क कर सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान गांवों में पहुंचने पर गांव की फिरनी से ही उन्हें ढोल नगाड़ों और डीजे के साथ युवा बिग्रेड उन्हें घोड़े बिठाकर सभा स्थल तक लाए,जहां गांव की मौजिज सरदारी ने सम्मानरुपी पगड़ी बांधते हुए उन्हें विजयीश्री का आर्शीवाद दिया। इस दौरान नागर ने कहा कि जिस व्यक्ति ने पांच सालों तक क्षेत्र में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया,ऐसे व्यक्ति को दोबारा विधायक चुनने की गलती न करे बल्कि ऐसे मजबूत उम्मीदवार को चुनकर विधानसभा में भेजे जो उनके क्षेत्र की आवाज को पुरजोर तरीके से विधानसभा में उठाएं और उनके सुख-दुख में अपनी भागेदारी निभाएं। इसलिए इस बार आप मुझे अपना मतरुपी आर्शीवाद देकर विजयी बनाएं,मैं तिगांव क्षेत्र के विकास और आपके मान सम्मान में कभी कोई नहीं आने दूंगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *