Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 12 at 10.47.48 AM

शुभांशु अग्रहरि के द्वारा पुजारी ने विधिवत पूजन करके वामन जी की मूर्ति को स्थापित कर कराया गया प्राण प्रतिष्ठा

मो.हदीस IBN NEWS,सवांददाता अहरौरा मीरजापुर।

 

वामन जी के मूर्ति को स्थापित के बाद,शुभांशु अग्रहरि द्वारा रविवार को विशाल भंडारा का आयोजन।

मीरजापुर। अहरौरा क्षेत्र के ग्राम सभा बेलखरा मे स्थित खुतवा पहाड़ पर,दिन शनिवार को भगवान वामन जी के मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से मनाया गया। वही शुक्रवार को नगर के विभिन्न मार्गों से भगवान वामन जी कि मूर्ति को भ्रमण किया गया। कुछ दिन पूर्व कुछ अराजकतत्व ने नशे में धुत मन्दिर में घुस कर मूर्ति को तोड़ दिया जिससे भगवान की मूर्ति खण्डित हो गया था।

शुक्रवार की सुबह शुभांशु अग्रहरि के द्वारा पुजारी राजेन्द्र पांडेय ने भगवान श्रीहरि के अवतार, वामन जी की मूर्ति को दुध से नहलाकर, हवन यज्ञ कराया। इसके बाद नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर में पुजारी ने विधि विधान से प्रतिमाओं को स्थापित कराया। इसके प्रसाद वितरित किया गया। और आज दिन शनिवार को शुभांशु अग्रहरि के द्वारा वामन जी के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। साथ ही समाजसेवी शुभांशु अग्रहरि ने बताया कि दिन रविवार को विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विनय अग्रहरि, भरत अग्रहरि,शुभांशु अग्रहरि,विकास कुमार,सानू अग्रहरि, सिंटू अग्रहरि के साथ दर्जनों लोग भ्रमण यात्रा में मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *