Breaking News

बरजा निकालने को लेकर चली गोली एक पक्ष के तीन घायल

IMG 20220724 WA0036

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के मरुधर मंगल गांव में रविवार सुबह मकान में बन रहे बरजे को लेकर एक पक्ष के सिपाही व बीएसएफ जवान ने ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाईं। जिससे दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी घटनास्थल पर पहुंचकर बताया कि छज्जा निकालने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने गोली चला दिया जिसमें दूसरे पक्ष धायल हो गये है घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है गोली चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है बहुत ही जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा छज्जा निकालने वाले व्यक्ति की सम्पति की जांच कराई जाएगी। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है स्थिति सामान्य है फायरिंग से गांव में अफरा- तफरी मच गई। हमलावर गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर डॉक्टरों ने घायलों मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। खजनी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
खजनी थाना क्षेत्र के मऊधर मंगल गांव में शनिवार शाम बस्ती में तैनात सिपाही प्रमोद यादव, बीएसएफ जवान मुन्ना यादव छुट्टी लेकर अपने गांव पहुंचे। प्रमोद का मकान बंद कर तैयार था केवल बरजे का विवाद था। दूसरा पक्ष बगल में अपनी जमीन बताकर बरजे निकालने से मना कर रही थी। इस संबंध में थाने में कई बार दोनों पक्षों में पंचायत हो चुकी थी।रविवार सुबह 8:00 बजे सिपाही समेत परिवार के पांच लोग बरजे का निर्माण कार्य शुरू किए थे। सूचना पर दूसरा पक्ष गांव के राजधारी यादव, राजनाथ यादव व सुलेमन यादव समेत कई लोग विरोध करने लगे। इतने में सिपाही प्रमोद यादव ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। इससे राजधारी यादव के छाती, सुलेमन यादव के सर व राजनाथ यादव के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। फायरिंग की तरफ से प्रमोद के भाई को मौके पर मौजूद लोगों ने सिर पर वार कर दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं है। हमलावर गांव छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। गांव में सनसनी फैली हुई है। गांव में इसके लिए पुलिस फोर्स लगा दी है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *