Breaking News

ठूठीबारी 800 मीटर बाईपास होने लगी बदसूरत

Ibn24×7news
ठूठीबारी महराजगंज
मित्र राष्ट्र नेपाल को व्यावसायिक रूप से जोड़ने व मुख्य कस्बे को जाम से निजात दिलाने वाली नवनिर्मित बाईपास अब क्षतिग्रस्तता की चरम सीमा पर है जो कि निर्माण कार्य में हुई भारी अनियमितता की भारी पोल खोल रहा है ।

इंडो नेपाल सीमा पर स्थित ग्राम सभा ठूठीबारी व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण केंद्र बिंदू है जो प्रतिदिन लोकल व नेपाली ग्राहकों से भरा होता है जिससे लगने वाली जाम एक प्रमुख समस्या थी जिसको दूर करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 5 करोड़ की भारी भरकम बजट वाली 800 मीटर की बाईपास की सौगात दिया गया था , लेकिन उस बाईपास की हालात अब बरसात के मौसम में बदसूरत होने लगी है ।

 

सड़क के किनारे बनी नालियों के नीचे की मिट्टी सरकने लगी है जिससे उससे सटे निवास करने वालों में आक्रोश व्याप्त है । मित्र राष्ट्र नेपाल के नवलपरासी के महेशपुर में स्थित छोटी भंसार को विस्तृत करते हुए नेपाल सरकार द्वारा बड़ी भंसार की मंजूरी दी , जिससे निर्यातक व्यापारियों की सुगमता के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बाईपास की सौगात दी गई लेकिन मानक विहीन निर्माण के दुष्परिणाम अब सामने दिखाई देने लगे हैं और सड़क जगह जगह क्षतिग्रस्त होने से निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *