Breaking News
32eacb23 d159 486a af4c ab5ea0dca5a4

कर्मचारियों की भारी कमी है,बावजूद इसके अधिकारी करते हैं प्रताड़ित:विनोद शर्मा सर्कल सचिव

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट32eacb23 d159 486a af4c ab5ea0dca5a4

 

फरीदाबाद:हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड़ वर्कर यूनियन सर्कल फरीदाबाद कार्यकारिणी ने बल्लभगढ़ स्तिथ सबडिवीजन सब अर्बन सेक्टर-58 पर सर्कल सचिव विनोद शर्मा के साथ पहुंच कर सबडिवीजन के बिजली कर्मचारियों की समस्याओं को जाना।

जिसमे कर्मचारियों ने फील्ड व दफ्तर में काम करने के दौरान रोजमर्रा हो रही परेशानियों को सर्कल सचिव विनोद शर्मा को रूबरू कराया और कहा कि समुचित उपकरण ना होने के कारण दिक्कतें पैदा हो रही है ।

टी एंड पी की कमी होने में इस ओर निगम के किसी भी अधिकारी का ध्यान नही है। जबकि बिजली निगम में कर्मचारियों की भारी कमी देखने को तो खलती है पर दूसरी तरफ अधिकारियों द्वारा कर्मियों को जल्द काम करने और उसे जल्द निपटाने का दवाब बनाया जाता है।

जिससे कर्मचारी मानसिक तौर पर फिलहाल परेशान होकर मजबूरनवश काम कर रहे हैं और कर्मचारी किसी भी वक्त बिजली लाइन के फाल्ट को दुरुस्त करते समय दुर्घटना होने के शिकार की उनके मन मे हमेशा एक आशंका बनी रहती है।

उनका कहना है कि आखिर जल्दबाजी में किया जाने वाला काम हमेशा हादसे को न्यौता देता है आदि आदि काफी समस्याओं से कर्मचारी नेताओं को अवगत कराया।

कर्मचारी बैठक के इस दौरान बल्लभगढ़ के प्रधान मदन गोपाल शर्मा,सचिव लेखराज चौधरी,सुरेन्द्र शर्मा व रविदत्त शर्मा,धीर सिंह,सियाराम, राजबीर,सोमदत्त,सुधीर,परवीन, कुलदीप,परिपूर्ण,आनन्द,नवीन,धर्मेंद्र,राजकुमार,मुबारिक खान, सुनील,पवन,ऋषि आदि कर्मचारियों ने विचार रखे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *