Breaking News

बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार गड्डे में जा गिरी,सभी बाल बाल बचे

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

19/05/2021 मवई अयोध्या – थाना पटरंगा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम जरायाल कला बाज़ार के निकट एनएच 27 पर बाइक चालक शबाब हैदर पुत्र इजहार निवासी राठ हवेळी फैजाबाद अपनी पत्नी इनामा बानो के साथ जा रहा था। तभी अचानक बाइक का अगला पहिया पंचर हो गया,और बाइक अनियंत्रित हो गई.

इसी बीच पीछे से आ रही कार यू पी 81 वी एम 2221 बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो कर गड्डे में जा गिरी, कार में सवार अजय कुमार श्रीवास्तव पुत्र शिवा कांत, आर के पुरम आगरा रोड अली गड़ व उनका पुत्र राजू श्रीवास्तव व पत्नी सुनीता सभी बैठे लोग बाल बाल बचे। पटरंगा चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव अपने हमराही के साथ मौके पर पहुंच कर गाड़ियों को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *