Breaking News

तीन दिवसीय रथयात्रा मेला शुरू रथ खींचने के लिए उमड़ा हुजूम

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

अहरौरा बांध के पास स्थित प्राकृतिक स्टेडियम में आज होगी कुश्ती

मीरजापुर। अहरौरा नगर में आयोजित तीन दिवसीय भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का मेला बुधवार को शुरू हो गया। ठाकुरजी की रथयात्रा गाजे-बाजे के साथ नगर के सत्यानगंज में स्थित राधा कृष्ण स्थल मंदिर समिति से आरंभ हुई। जिसका जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। हर कोई रथ में अपना हाथ लगाकर पुण्य का भागी बनना चाहता था। यात्रा के साथ ही अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर के सत्यानगंज में स्थित स्थल समिति मंदिर से शाम पांच बजे तीन दिवसीय रथयात्रा मेला की शुरुआत हुई। मंदिर पुजारी अमरेश चंद्र पांडेय ने रथ पर आरूढ़ भगवान ठाकुरजी की विधि विधान के साथ आरती किया। इसके बाद भक्तों द्वारा रथ का पहिया खींचना शुरू किया गया।

सत्यानगंज से शुरू हुई रथयात्रा नई बाजार, कसरहट्टी बाजार, चौक बाजार, तकिया, खड़जा, सम्मेत्तर से होते हुए पट्टी कला में स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची। जहां विश्राम के बाद कजली दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान साउंड सिस्टम पर बज रहे भक्तिगीतों पर भक्तगण झूमते हुए चल रहे थे। रथ पर भगवान जगन्नाथ की सवारी विराजमान थी। इस दौरान पारस नाथ केसरी, राजकुमार, विजय वैध, मोहन लाल, महेंद्र केसरी, दिनेश समेत सैकड़ों भक्त मौजूद थे।उसी दौरान अहरौरा नगर चौकी प्रभारी कुँवर मनोज सिंह मय फोर्स विंध्याचल कुशवाहा, अजित यादव,गौतम और पीएसी बल के साथ सुरक्षा के दृष्टि से मौजूद रहे।

अहरौरा बांध के पास स्थित प्राकृतिक स्टेडियम में आज होगी कुश्ती

मेले के दूसरे दिन गुरुवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया है। बुधवार रात्रि विश्राम के बाद ठाकुर जी द्वारा कुश्ती दंगल का भी अवलोकन किया जाएगा जिसके बाद रथ दुर्गा जी पहाड़ से वापस लौटेगा और गोला कन्हैया लाल में रुकेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *