Breaking News
WhatsApp Image 2022 08 02 at 8.42.06 AM

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उपखण्ड अधिकारी ने ली बैठक

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :–
आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इस साल हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के सफल बनाने को लेकर एसडीएम जवाहरराम चौधरी ने बैठक ली। जिसमें उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी राशन की दुकानों, अपने- अपने प्रतिष्ठानों और सभी नागरिकों को घरों पर तिरंगा लगाकर सफल बनाने के लिए आग्रह किया । नगर पालिका राशन की दुकानों पर सभी नागरिकों को तिरंगा न्यूनतम मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस अभियान को लेकर व्यापक प्रसार प्रसार करने एवं ध्वज सहिता का पालन करते हुए अपने अपने घरों प्रतिष्ठानो पर ध्वज लगाने के लिए जानकारी दी गई।
बैठक में एसडीएम जवाहरराम चौधरी, रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक अंकेश शर्मा, राशन डीलर संघ के प्रवक्ता वरदाराम देवासी, पारसमल घाची, सोनाराम जाट, केराराम मेगवाल, कमलेश, सुरेश माली, जगदीश जाट, हरिसिंह, सुजानाराम, लाखाराम रुचियार, मोहबताराम पुरोहित सहित सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के राशन डीलर मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *