Breaking News

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज फेसबुक चैटिंग के माध्यम से हुई थी दोस्ती।

रिपोर्ट अभिषेक चौबे

 

सहजनवा/गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित युवती के साथ गांव के ही  युवक ने करीब तीन माह पूर्व एक होटल में ले जाकर  दुष्कर्म किया था। जिसमे युवती  गर्भवती हो चुकी है पीड़ित की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। पुलिस मामले की जांच कर किया मुकदमा दर्ज। मिली जानकारी से गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव के दलित युवती का फेकबुक चैटिंग के माध्यम से दोस्ती हो गयी थी। इसके बाद युवक उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और 3 मार्च 2021 को अपने दो दोस्तों के साथ मिल कर सहजनवा स्थित एक होटल में ले गये और युवक ने दुष्कर्म किया । इस दौरान युवती गर्भवती हो गयी ।घटना से युवती डरी और सहमी हुई है । जब युवती के मां को इस बारे में जानकारी मिली तो  उसने शिकायत करने गयी तब आरोपी युवक और उसके स्वजन जातिसूचक गालियां देते हुए मार पीट पर आमादा है और धमकी दे रहे है कि यदि पुलिस कार्रवाई करने की कोशिश करोगी तो भाई की हत्या कर दी जायेगी। इस सम्बन्ध में  प्रभारी निरीक्षक गीडा दिनेश दत्त मिश्र का कहना था कि तहरीर मिली है । तहरीर के आधार परअभियुक्त के खिलाफ़ धारा 376, 504, 506, 352, 120बी अनुसचित  जाति और  अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मुकदमा  पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *