Breaking News

जनता ने लगाया आरोप ठेकेदार काम छोड़कर भागा

सिसवा नगर पालिका परिषद में अमर पुरवा मोहल्ला वार्ड नंबर 11 में फर्म सत्य काम के ठेकेदार द्वारा आधा अधूरा कार्य कराया गया।

बताते चलें कि कमलेश चौधरी के घर से पारस सिंह मास्टर के घर तक अधूरा नाली एवं रास्ता निर्माणाधीन होने के कारण मोहल्ले वासियों को आने जाने में समस्या हो रही है और ठेकेदार के द्वारा जो काम कराया जा रहा था वह मानक के विरुद्ध था इस पर मोहल्ले के कुछ लोगों ने ठेकेदार से टिप्पणी की और रंज होकर वह कार्य छोड़ कर भाग गया। इस समय सड़क पर पानी पसरा हुआ है जिसके कारण जमे पानी में कीटाणु पैदा हो रहे हैं जिससे तमाम तरह की बीमारियां पैदा हो रही हैं ।इस संदर्भ में एसडीएम  निचलौल को वार्ड वासियों द्वारा जांच के लिए अवगत कराया गया है।

फणीन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *