Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 02 at 5.45.41 PM

वर्तमान सरकार ने  उत्तर प्रदेश को दंगामुक्त बनाने का काम किया : डा दिनेश शर्मा

ibn news लखनऊ

सरकार ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश को सुशासन दिया

आज प्रदेश में अराजक तत्वों की हिम्मत नहीं है कि वे माताए बहनों की तरफ नजर उठाकर देख  लें

पिछली सरकार ने  अनुसूचित जाति के बच्चों की छात्रवृत्ति को रोकने का किया  काम

साढे चार साल में स्थापित किए विकास के नए आयाम

मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय क्षेत्र के वातावरण को बदलेगा

 

लखनऊ /सहारनपुर।
उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि  वर्तमान सरकार ने  उत्तर प्रदेश को दंगामुक्त बनाने का काम किया है। इस सरकार ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश को सुशासन दिया है। उन्होंने कहा कि पहले हाल ऐसा था कि मकान खाली है का नारा देकर अराजकतत्व द्वारा मकान में रहने वाले शान्तिप्रिय लोगों को मकान से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता था। शाम पांच बजते ही माताएं बहने इस डर से घरों में चली जाती थी कि कही उनके सम्मान को चोट ना  पहुच जाए। वर्तमान सरकार के साढे चार साल में माफिया गुन्डों और अराजक तत्वों की हिम्मत नहीं है कि माताए बहनों की तरफ नजर उठाकर देख लें।
मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के शिलान्यास समारोह में देश के गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि अलीगढ में राजा महेन्द्र प्रताप विश्वविद्यालय , आजमगढ में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय सहित 12 विश्वविद्यालय आरंभ करने औपचारिकता पूरी करने के बाद आज यहाँ इस यूनिवर्सिटी की शुरुवात हो रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 1217631 विद्यार्थियों के खाते में 458.66 करोड रुपए की छात्रवृत्ति हस्तांतरित की है। पहले  2016-17 में  अनुसूचित  जाति के बच्चों की छात्रवृत्ति को रोकने का काम किया गया था। मुख्यमंत्री ने उसको दोबारा आरंभ किया है।
डॉ शर्मा ने कहा कि पिछली सरकारों के समय में चीनी की चलती हुई मिलें  या तो बेच दी जाती थी अथवा बन्द कर दी जाती थीं।  वर्तमान सरकार के साढे चार साल के कार्यकाल में सभी 119 चीनी मिल लगातार चली हैं। प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है। साढे चार साल के शासन में 11 लाख करोड की अर्थ व्यवस्था आज 22 लाख करोड रुपए की हो गई है। चार साल पहले यूपी में बेरोजगारी की दर 17.4 प्रतिशत थी वह चार साल में घटकर 4.1 प्रतिशत रह गई है। सरकार ने साढे चार लाख लोगों को पारदर्शी व्यवस्था के तहत नौकरी दी है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद यहां दंगाईयों का काम नहीं होगा बल्कि पढने वाले छात्र आएंगे। यहां पर रोजगार का सृजन होगा तथा रोजगारपरक शिक्षा मिलेगी। यह विश्वविद्यालय इस पूरे क्षेत्र के वातावरण को बदलने का काम करेगा। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी का धन्यवाद दिया कि केंद्र सरकार द्वारा लगभग 100 माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण की स्वीकृति दी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *