Breaking News
Screenshot 20250127 211710

स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर से कॉलेज की छात्रा की मृत्यु के मामले में आरोपी को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टScreenshot 20250127 211710

फरीदाबाद:सेक्टर-16 ए दशहरा ग्राउंड के सामने एक स्कॉर्पियो गाड़ी चालक द्वारा कॉलेज की छात्रा को टक्कर मारने से एक छात्रा की मृत्यु होने व दो छात्रा के घायल होने पर कॉलेज की ही एक छात्रा की शिकायत पर थाना सेक्टर-17 में मामला पंजीकृत किया गया।

मौके के गवाहों के कथन पर पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या की धारा 105 बीएनएस जोड़ी गई है। मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने स्कॉर्पियो चालक रोहित को फरीदाबाद से गाडी सहित गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रोहित (21) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छटीकरा गांव का रहने वाला है। जिसको पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने 25 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ पर बतलाया कि 24 जनवरी को वह अपने दादा को इलाज के लिए मेट्रो अस्पताल फरीदाबाद में लाया था,जहां पर उसके दोस्त दिल्ली से उससे मिलने के लिए अस्पताल में आए थे,जिनको वह मेट्रो स्टेशन छोड़ने के लिए जा रहा था। रास्ते में उससे दुर्घटना हो गई। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *